सेल्फी ऐपः 10 बेहतरीन फ्री फोटो ऐप जो बनाएंगे आपकी सेल्फी को सबसे शानदार

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 नवंबर 2016 13:07 IST
चाहें आप पसंद करें या ना करें लेकिन यह सच है कि आज सेल्फी एक ट्रेंड बन चुका है। सेल्फी का खुमार युवाओं में बढ़-चढ़कर बोल रहा है। वहीं बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग भी सेल्फी को पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेल्फी का बोलबाला है। स्मार्टफोन में रियर कैमरे के साथ सेल्फी कैमरे भी कई खास तरह के फीचर के साथ आते हैं। बाजार में कई सेल्फी फोकस स्मार्टफोन की भरमार है।

लेकिन अगर आप अपने स्मार्टफोन से ली गई सेल्फी से संतुष्ट नहीं है और उसे ज्यादा परफेक्ट बनाना चाहते हैं। तो आपके लिए उन सेल्फी फोटोग्राफी ऐप से रू-ब-रू होना ज़रूरी है जिनसे अच्छी सेल्फी तो ले ही सकते हैं, साथ में एडिट भी कर सकें। एक स्मार्टफोन ऐप आपकी सेल्फी को पूरी तरह से बदल सकता है। अपने डिवाइस पर ही अपनी सेल्फी से आप अनचाहे धब्बे हटाने से लेकर स्किन टोन तक एडजस्ट कर सकते हैं। अगर आप एक ऐसे ऐप की तलाश में हैं जिससे सेल्फी ले सकें, या फिर अपनी फोटो को एडिट कर सकें, आज की तारीख में आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपको आम यूज़र के लिए मुफ्त में उपलब्ध ऐसे ही 10 बेहतरीन सेल्फी ऐप के बारे में बताएंगे।

1) इंस्टाग्राम
हालिया दिनों में इंस्टाग्राम बेहद ही लोकप्रिय हुआ है। अब जब बात सेल्फी ऐप्स की हो रही है तो इंस्टाग्राम का नाम आएगा ही। इंस्टाग्राम ऐसा ऐप है जहां यूज़र अपनी सेल्फी एडिट और मामूली बदलाव करके पूरी दुनिया के लिए सार्वजनिक करते हैं। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर सेल्फी अपलोड करते हैं तो ये ऐप आपके खासा काम आ सकता है। इंस्टेंट अपलोडिंग के लिए इंस्टाग्राम एक बेहतरीन ऐप है।
 

इंस्टाग्राम डाउनलोड करें... आईओएस | एंड्रॉयड
Advertisement

2) फोटो एडिटर बाय एवियरी
यह ऐप सेल्फी को एडिट करने के लिए स्ट्रीमलाइन इंटरफेस के साथ ढेर सारे आफ्टर-इफेक्ट्स विकल्प मुहैया कराता है। आप कई फिल्टर और कंटेट खरीदकर भी अपनी तस्वीरों को एक नया लुक दे सकते हैं। इसके अलावा यह ऐप आपके दांतों को सफेद करने के लिए टूल भी ऑफर करता है और अनचाहे दाग-धब्बे भी हटाता है। इस ऐप में यूजर सेल्फी में कैप्शन भी लिख सकते हैं और ओरिजिनल तस्वीर को भी स्टोर कर सकते हैं।
Advertisement
 

फोटो एडिटर बाय एवियरी डाउनलोड करें... आईओएस एंड्रॉयड

3) यूकैम परफेक्ट
Advertisement
यूकैम परफेक्ट को खासतौर पर सेल्फी (ब्यूटिफिकेशन टूल और टिप्स) लेने के लिए ही बनाया गया था। इस ऐप में झुर्रियां, ड्राई स्किन और दूसरे दाग धब्बों को कुछ सेकेंड में ही हटाया जा सकता है। इसके अलावा कुछ शानदार टूल से आप अपने शरीर के कई अंग जैसे नाक, आंखे भी री-शेप कर सकते हैं। यूकैम परफेक्ट का यह विकल्प प्लास्टिक सर्जरी के जैसा ही अहसास देता है।
 

यूकैम परफेक्ट डाउनलोड करें... आईओएसएंड्रॉयड
Advertisement

4) परफेक्ट365
एक खास फीचर जो इस ऐप को दूसरे ऐप से अलग बनाता है वो है इसका स्लाइडर। यह ऐप दूसरे ऐप की तरह टूलसेट पर नहीं टलता बल्कि हर इफेक्ट को एक स्लाइडर के जरिए ही एडजस्ट किया जा सकता है। इस ऐप में सेलिब्रिटी टेम्पलेट भी है और आपकी सेल्फी को खूबसूरत बनाने के लिए 20 अलग-अलग टूल हैं। अगर आप अपनी स्किन टोन एडजस्ट करना चाहते हैं तो स्लाइडर की मदद से आप चेहरे की रंगत को को एयरब्रश से एडजस्ट कर सकते हैं। इस ऐप से सेल्फी को एडिट कर यूजर अपना डिजिटली मेकओवर कर सकते हैं। साथ ही सेल्फी को ऐप से ही फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकते हैं।
 

परफेक्ट365 डाउनलोड करें... आईओएसएंड्रॉयड

5) रेट्रिका
इस ऐप में 100 से ज्यादा रियल-टाइम फिल्टर हैं। इंस्टाग्राम की तरह ही रेट्रिका एक कैमरा ऐप है जिसमें रेट्रो थीम से लेकर क्लासिक विंटेज तक शामिल हैं। आपको सेपिया टोन, ब्लैक एंड व्हाइट टोन, म्यूटेङ टोन जैसे फिल्टर मिलेंगे। सेल्फी के अलावा आप रेट्रिका में कोलाज भी बना सकते हैं। आप एक तस्वीर, या लगातार नौ स्नैपशॉट लेकर फोटोग्राफी का एक मजेदार अनुभव ले सकते हैँ।
 

रेट्रिका कैम डाउनलोड करें... आईओएसएंड्रॉयड

6) कैममी
सेल्फी के शौकीनों के लिए यह ऐप बेहद काम का है। आईओएस यूजर के लिए उपलब्ध इस ऐप से सेल्फी क्लिक करना बेहद आसान है। यह ऐप जेस्चर रिकग्नाइजेशन फीचर से लैस है। ऐप को जेस्चर के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर आप आपनी हथेली को खोल और बंद कर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। एक निश्चित दूसरी से भी यह ऐप आपके हाथ की पहचान कर सकता है। इस ऐप में ग्रुप सेल्फी बेहद अच्छी आती है। इसके अलावा एक साथ कई तस्वीरें भी क्लिक की जा सकती हैं। कैममी को खासतौर पर सेल्फी के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस ऐप में सेल्फी को एडिट कर खूबसूरत बनाने के लिए कई विकल्प दिए गए हैं।
 
कैममी डाउनलोड करें...आईओएस 

7) वीएससीओ कैम
वीएससीओ का इस्तेमाल कैमरा ऐप के साथ एडिट टूल के तौर पर किया जा सकता है। यह कई शानदार फिल्टर से लैस है। इसकी कम्यूनिटी मज़ेदार है और ऐप के अंदर मौजूद सभी फिल्टर ऐप एक बार इस्तेमाल करने लायक तो हैं ही। इस ऐप में एक सेल्फी को खूबसूरत बनाने के सभी फीचर मौजूद हैं। स्लीक, आकर्षक इंटरफेस वाला यह ऐप ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और शार्पनेस के मामले में बेहद शानदार काम करता है।
 

वीएससीओ कैम डाउनलोड करें... आईओएसएंड्रॉयड

8) फ्रंटबैक
जैसा कि नाम से जाहिर है इस ऐप से दोनों कैमरे (फ्रंट और बैक) से तस्वीरें ली जा सकती है। यह ऐप दोनों तस्वीरों को एक सिंगल तस्वीर बनाकर साझा करता है। इसके अलावा फ्रंटबैक में फोटो स्टोरी भी मजेदार तरीके से पेश कर सकते हैं। सेल्फी को कैप्शन लिखकर स्टोर कर सकते हैं। फोटो साझा करने का विकल्प भी मौजूद है।
 

फ्रंटबैक डाउनलोड करें...आईओएस एंड्रॉयड
 
9) फोटो ग्रिड
इस ऐप से शानदार एडिटिंग की जा सकती है। ऐप में मौजूद सेल्फी कैम से सेल्फी भी खींची जा सकती है। इसके साथ-साथ कोलाज, ग्रिड, स्क्रैपबुक और मूवी भी बनाई जा सकती है। ऐप में तस्वीर एडिट कर उस पर टेक्स्ट, स्टिकर भी अप्लाई कर सकते हैं। फोटो ग्रिड में किसी भी सेल्फी को अपने पसंदीदा मोड में बदलकर पूरी तरह से बदला जा सकता है। सेल्फी को खूबसूरत बनाने के लिए फोटो ग्रिड एक परफेक्ट ऐप है। फोटो ग्रिड मुफ्त में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है।
 

फोटो ग्रिड डाउनलोड करें... आईओएसएंड्रॉयड

10) स्मार्ट सेल्फी
यह एक वॉयस गाइड सेल्फी ऐप है जो फोन के रियर कैमरे से परफेक्ट सेल्फी लेने में आपकी मदद करता है। फेस रिकग्नाइजेशन से लैस स्मार्ट सेल्फी सबसे अच्छे एंड्रॉयड ऐप में से एक है। कैमरे के एक बार पोजिशन में आने के बाद ऐप से ऑटोमैटिकली सेल्फी क्लिक हो जाती है। किसी भी बटन, स्क्रीन टच करने, टाइमर सेट करने और वॉयस कमांड देने की जरूरत नहीं होती है। स्मार्ट सेल्फी की मदद से आप सिंगल या ग्रुप सेल्फी ले सकते हैं। अगर आपके फोन का फ्रंट कैमरा अच्छा नहीं है, तो यह ऐप सेल्फी के लिए शानदार है।

स्मार्ट सेल्फी डाउनलोड करें...एंड्रॉयड
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Cameras, Photo apps, Photography, Pictures, Selfie, Selfie app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  2. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  2. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  4. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  5. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  6. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  8. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  9. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  10. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.