अब फोन गुम जाए तो घबराएं नहीं, ताली या सीटी बजाएं

क्या आपको पता है, कुछ दिलचस्प ऐप का इस्तेमाल कर आप ऐसी स्थिति में परेशान होने से बच सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर पर बढ़िया रेटिंग और यूज़र रिव्यू के आधार पर हम आपको इन ऐप के बारे में सुझा रहे हैं। इनका इस्तेमाल कर आप सीटी या ताली बजाकर खोये हुए फोन का पता लगा सकते हैं:

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 6 फरवरी 2018 18:24 IST
ख़ास बातें
  • जब आस-पास गुम जाए फोन तो इन ऐप की मदद से खोजें
  • ताली बजाकर या सीटी बजाकर आप अपना फोन ढूंढ पाएंगे
  • घर व दफ्तर में फोन गुम जाने पर दूसरे फोन से कॉल करने की ज़रूरत नहीं
स्मार्टफोन ने ज़िंदगी में कितनी जगह ले ली है, यह बताने की ज़रूरत नहीं है। रोज़मर्रा की भागदौड़ में ज़रा सी लापरवाही से फोन गुम हो जाता है। कई बार तो दफ्तर व घर के भीतर ही हम फोन रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर यूज़र किसी दूसरे फोन से रिंग करते हैं। और साइलेंट मोड पर होने की दशा में फोन ढूंढने में काफी वक्त ज़ाया हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, कुछ दिलचस्प ऐप का इस्तेमाल कर आप ऐसी स्थिति में परेशान होने से बच सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर पर बढ़िया रेटिंग और यूज़र रिव्यू के आधार पर हम आपको इन ऐप के बारे में सुझा रहे हैं। इनका इस्तेमाल कर आप सीटी या ताली बजाकर खोये हुए फोन का पता लगा सकते हैं:
 

Clap to Find

जैसा कि नाम से अंदाज़ा लगाया जा सकता है, यह ऐप ताली की आवाज़ पहचानकर फोन खोजने में सक्षम है। दावा किया गया है कि यह ऐप यूज़र की ताली से सक्रिय हो जाता है और पता चल जाता है कि फोन कहां रखा है। दफ्तर या घर पर कहीं भी फोन गुम जाने की दिशा में यूज़र को एक बार में 3 ताली बजानी होंगी। इसमें साउंड, वाइब्रेट व फ्लैश अलर्ट मोड दिए गए हैं। जब यूज़र का फोन साइलेंट मोड पर होगा, तो यह ऐप अपने आप काम करना शुरू कर देगा। अगर कहीं पहले से तालियां बज रही हैं, तो आप इसकी सेटिंग में जाकर 'क्लैप पॉज़' कर सकते हैं। ऐप को लेकर दावा किया गया है कि यह बैटरी की खपत भी काफी कम करता है।
Advertisement
 

Phone Finder on Clap

फोन ढूंढने के मामले में यह ऐप भी लगभग पिछले ऐप जैसा ही है। क्लैप फोन फाइंडर नाम के इस ऐप को लेकर दावा किया गया है कि यह आपके कमरे या ऑफिस के भीतर फोन गुम जाने वाली स्थिति में मददगार साबित होगा। यह ऐप ताली की आवाज़ पहचान लेता है और तेज़ी से फोन में अलार्म बजने लगता है।
 

Whistle & Find - Phone Finder

इस ऐप की मदद से आप सीटी बजाकर अपना खोया हुआ फोन खोज सकते हैं। आप ऐप के ज़रिए एक चुनिंदा रिंगटोन या साउंडफाइल चुन लें। फोन खोने पर जब आप सीटी बजाएंगे तो यही टोन रिंग करेगी और आपका ढूंढने में वक्त बर्बाद नहीं होगा। खासकर म्यूट होने की दशा में यह ऐप आपके फोन में को ढूंढने में मददगार साबित हो सकता है। ऐप को इंस्टाल करने के बाद आपको इसमें व्हिशल डिटेक्शन ऑन करना है व एक रिंगटोन का चयन करना है। गूगल प्लेस्टोर पर इसकी रेटिंग 4.2 है।    
 

Whistle Phone Finder

इस ऐप के ज़रिए भी आप सीटी बजाकर अपना फोन ढूंढ सकते हैं। यह व्हिसल को डिटेक्ट कर काम करने वाले पिछले ऐप जैसा ही है। इसे ऐक्टीवेट करने के बाद फोन गुम हो जाने की दशा में जैसे ही यूज़र सीटी बजाएगा, फोन रिंग होने लगेगा। व अगर आप ने सेटिंग में बदलाव किया है तो फोन का वाइब्रेशन व फ्लैश ऑन हो जाएगा। मान लीजिए आप कार या बाइक राइड कर रहे हैं और अचानक आपको पता करना है कि फोन आपकी जेब में है या नहीं, तो सीटी बजाकर वाइब्रेशन से जान सकते हैं। वहीं अगर आप घर पर हैं या अंधेरे में हैं तो फ्लैश को ऑन रखना सुविधाजनक रहेगा।
Advertisement
 

Family Locator - GPS Tracker

यह ताली और सीटी वाले ऐप से थोड़ा हटकर है। यह ऐप फोन को खोज निकालने में जीपीएस का इस्तेमाल करता है। घर के भीतर व बाहर खोए हुए फोन को लोकेट व ट्रैक करने में यह सक्षम है। दावा किया गया है कि यह ऐप एंड्रॉयड व आईओएस, दोनों तरह की डिवाइस को ट्रैक करने में सक्षम है। रजिस्टर्ड यूज़र की सुविधा के लिए इस ऐप का वेबसाइट वर्ज़न भी बनाया गया है।

इस ऐप में एक यूनिक फीचर भी है। इसके ज़रिए आप अपने परिजन, दोस्त और ऑफिस के सहयोगियों का सर्कल बना सकते हैं। इस सर्कल को आप रियल टाइम लोकेट कर सकते हैं। यह सर्कल में मौज़ूद यूज़र को आपकी (अगर वे यह ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं) और आपको उनकी लोकेशन के बारे में अपडेट करेगा। गूगल प्लेस्टोर पर इसकी रेटिंग 4.4 है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: app, phone finder, lost phone finder, find misplaced phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.