AI का इस्तेमाल करते वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो पड़ जाएंगे मुसीबत में

अगर आप पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर रहे हैं या फिर करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रख कर ही एआई का उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 15:50 IST
ख़ास बातें
  • AI सिस्टम आमतौर पर बड़े लैंग्वेज मॉडल किसी जानकारी को भ्रमित कर सकते हैं।
  • AI से ऑफिस का काम कर रहे हैं तो आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
  • AI का उपयोग करने से पहले प्राइवेसी पॉलिसी को समझना चाहिए।

AI का उपयोग काम को आसान करने के लिए किया जाता है।

Photo Credit: Unsplash/Steve Johnson

अगर आप पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर रहे हैं या फिर करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रख कर ही एआई का उपयोग करना चाहिए। जी हां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की मदद के लिए आया है, लेकिन यह कभी भी इंसानों से ऊपर नहीं है। अगर सही तरह से एआई टूल का उपयोग नहीं किया जाता है तो आपकी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। यहां हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप एआई का उपयोग करेंगे तो कभी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फैक्ट चेक करें:
एआई सिस्टम आमतौर पर बड़े लैंग्वेज मॉडल किसी जानकारी को भ्रमित कर सकते हैं जो कि ठीक लगेगी, लेकिन फैक्ट के मामले में गलत हो सकती है। किसी भी जानकारी को असली मानकर उस पर आगे कार्रवाई करने या उसे सटीक मानकर आगे शेयर करने से पहले किसी भरोसेमंद सोर्स से फैक्ट चेक करना चाहिए और रेफ्रेंस लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सिर्फ एआई के भरोसे रहकर ही कोई काम पूरी तरह से नहीं करना चाहिए। एआई इंसानों की मदद के लिए है न कि इंसानों की जगह लेने के लिए तो हमेशा किसी से फैक्ट चेक करवाना जरूरी है।

संवेदनशील जानकारी न करें दर्ज:
अगर आप पब्लिक AI टूल का उपयोग कर रहे हैं तो उसमें कभी भी कॉन्फिडेंशियल डाटा जैसे कि अपनी पहचान, अपनी वित्तीय जानकारी या एजुकेशनल जानकारी आदि को दर्ज करने से बचना चाहिए। एआई टूल पर आपकी इस प्रकार की जानकारी को सेव किया जा सकता है और आगामी मॉडल को ट्रेन करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

प्राइवेसी सेटिंग्स पर ध्यान दें:
किसी भी एआई प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी और डाटा कंट्रोल सेटिंग्स को समझना चाहिए। कई बार ट्रेनिंग उद्देश्यों के लिए यूजर्स के डाटा का उपयोग किया जाता है, जिसमें से आप ऑप्ट-आउट करने का ऑप्शन चुन सकते हैं।

अधिकृत सर्विस करें उपयोग:
अगर आप अपने ऑफिस का काम कर रहे हैं तो ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको ऑफिस का काम करते हुए ज्यादा सिक्योरिटी कंट्रोल और पॉलिसी को ध्यान में रखना चाहिए। ऐसे में आप अपनी कंपनी द्वारा अधिकृत एआई सर्विस का ही उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

सिक्योरिटी करें मजबूत:
अगर आप ऑफिस का काम कर रहे हैं तो AI सिस्टम और डाटा को गलत हाथों में पहुचने से रोकने के लिए और साइबर अटैक से बचाव के लिए एन्क्रिप्शन, एक्सेस कंट्रोल और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन आदि को लागू कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, Things to do before use AI, Artificial Intelligence

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.