बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password

Quantum Computer को भविष्य की सबसे पावरफुल टेक्नोलॉजी में गिना जा रहा है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट का कहना है कि यह मौजूदा Encryption और Password सिक्योरिटी को कुछ ही पलों में तोड़ने में सक्षम हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2026 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Quantum Computer मौजूदा Encryption को चुनौती दे सकता है
  • एक्सपर्ट ने Password सिक्योरिटी पर भविष्य का बड़ा खतरा बताया
  • Post-Quantum Cryptography और Quantum Communication पर तेजी से काम जारी

Photo Credit: Unsplash

आज बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, सरकारी सिस्टम और निजी डेटा की सिक्योरिटी जिस एन्क्रिप्शन तकनीक पर टिकी है, वह भविष्य में पूरी तरह बेअसर हो सकती है। इजरायल के जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और तेल अवीव यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मेजर जनरल (रिटायर्ड) आइजैक बेन-इजरायल का कहना है कि जैसे ही पूरी कैपेसिटी वाला क्वांटम कंप्यूटर (Quantum Computer) तैयार होगा, आज इस्तेमाल होने वाले लगभग सभी एन्क्रिप्शन सिस्टम को कुछ ही पलों में तोड़ा जा सकेगा। उनके मुताबिक, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में यह सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

बेन-इजरायल ने Jerusalem Post Podcast में बातचीत के दौरान कहा कि मौजूदा पासवर्ड और एन्क्रिप्शन एल्गोरिद्म पारंपरिक कंप्यूटरों के हिसाब से बनाए गए हैं। लेकिन क्वांटम कंप्यूटिंग के आने के बाद उनकी सुरक्षा लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए नई तकनीकों पर काम पहले से चल रहा है।

सामान्य कंप्यूटर 0 और 1 यानी बाइनरी सिस्टम पर काम करते हैं, जबकि Quantum Computer क्वांटम बिट (Qubit) का इस्तेमाल करता है। इसकी वजह से वह एक साथ कई संभावित गणनाएं कर सकता है। प्रोफेसर बेन-इजरायल के अनुसार, जिस काम को मौजूदा सुपरकंप्यूटर हजारों साल में पूरा करें, Quantum Computer उसे बेहद कम समय में कर सकता है।

उनका कहना है कि यह सिर्फ स्पीड बढ़ने का मामला नहीं है, बल्कि प्रोसेसिंग क्षमता में इतना बड़ा अंतर होगा कि आज के एन्क्रिप्शन सिस्टम उसके सामने टिक नहीं पाएंगे।

एक्सपर्ट के मुताबिक, Quantum Computer सीधे किसी सिस्टम में सेंध नहीं लगाएगा, बल्कि वह उस एन्क्रिप्शन को तोड़ देगा जो डेटा को सुरक्षित रखता है। ऐसे में पासवर्ड या सिक्योरिटी कीज (Security Keys) का अनुमान लगाना बेहद आसान हो सकता है। यही वजह है कि दुनिया भर की सरकारें और टेक कंपनियां अभी से Post-Quantum Cryptography पर काम कर रही हैं।

Advertisement

बेन-इजरायल का कहना है कि गलत इरादों से इसका इस्तेमाल रोकने के लिए पहला समाधान ऐसे नए एन्क्रिप्शन एल्गोरिद्म डेवलप करना है जिन्हें Quantum Computer भी आसानी से न तोड़ सके। हालांकि उनका कहना है कि ऐसे एल्गोरिद्म मौजूद तो हैं, लेकिन अभी इन्हें बड़े स्तर पर अपनाने में समय लगेगा और पूरी इंडस्ट्री को इन्हें लागू करने में करीब 10 साल लग सकते हैं।

दूसरा ऑप्शन क्वांटम कम्युनिकेशन है। इसमें Quantum Entanglement जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर डेटा भेजने के कॉन्सेप्ट पर काम किया जा रहा है। दावा किया गया है कि इस टेक्नोलॉजी में पारंपरिक सिग्नल ट्रांसमिशन नहीं होता, जिससे बीच में डेटा इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल हो सकता है।

प्रोफेसर ने यह भी बताया कि चीन पहले ही Quantum Communication से जुड़े एक्सपेरिमेंट्स के लिए एक सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है। वहीं तेल अवीव यूनिवर्सिटी ने भी इस दिशा में शुरुआती रिसर्च के तहत एक सैटेलाइट भेजा है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  6. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  7. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  8. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  9. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.