• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • ChatGPT बनाने वाली OpenAI लाएगी खुद का सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म, X और Instagram को देगा टक्कर!

ChatGPT बनाने वाली OpenAI लाएगी खुद का सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म, X और Instagram को देगा टक्कर!

यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में बताया गया है।

ChatGPT बनाने वाली OpenAI लाएगी खुद का सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म, X और Instagram को देगा टक्कर!

ChatGPT को बनाने वाली कंपनी OpenAI अपना खुद का सोशल मीडिया नेटवर्क बनाने पर विचार कर रही है।

ख़ास बातें
  • यह प्रोजेक्ट अभी काफी शुरुआती चरण में बताया गया है।
  • यह OpenAI के इमेज-जेनरेशन फीचर पर आधारित होगा।
  • Altman कथित तौर पर सोशल नेटवर्क के बारे में मांग रहे फीडबैक।
विज्ञापन
ChatGPT को बनाने वाली कंपनी OpenAI अपना खुद का सोशल मीडिया नेटवर्क बनाने पर विचार कर रही है। कंपनी Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, और Meta के Instagram को टक्कर देने के लिए अपना यह प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकती है। हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी काफी शुरुआती चरण में बताया गया है। 

OpenAI अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी कर रही है जो मार्केट में पहले से मौजूद प्लेटफॉर्म्स जैसे X और Instagram को टक्कर देगा। सबसे पहले The Verge की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था। न्यूज आउटलेट ने इस मामले से संबंधित व्यक्तियों के हवाले से कहा कि प्लान अभी बेहद शुरुआती दौर में है। 

सूत्रों का कहना है कि यह सोशल मीडिया नेटवर्क OpenAI के इमेज-जेनरेशन फीचर पर आधारित होगा जिसे कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था। इसने कॉपीराइट का मुद्दे को हवा दी थी क्योंकि सभी लोग Studio Ghibli-esque इमेज बनाने लगे जो कि सिर्फ एक साधारण प्रॉम्प्ट और एक फोटो के इस्तेमाल से संभव था। कंपनी के CEO, Sam Altman ने भी X पर अपनी फोटो बदल ली थी जो Ghibli किरदार से मिलती थी। 

सोशल मीडिया कंपनियां अपने आधारभूत AI मॉडल ला रही हैं। जिनमें Elon Musk का xAI और Meta का AI मॉडल भी शामिल है। ये मॉडल यूजर डेटा को इस्तेमाल कर सकते हैं और रियल टाइम में AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए इस डेटा का उपयोग किया जा सकता है। अगर OpenAI का सोशल मीडिया नेटवर्क भी मार्केट में आता है तो इसे भी यूजर डेटा का भरपूर लाभ मिलेगा। 

The Verge की रिपोर्ट की मानें तो Altman कथित तौर पर सोशल नेटवर्क के बारे में बाहरी लोगों से निजी तौर पर फीडबैक मांग रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि इसके लिए एक इंटरनल प्रोटोटाइप भी तैयार किया जा रहा है। न्यूज आउटलेट ने यह भी कहा कि अभी पता नहीं है कि नेटवर्क एक अलग ऐप होगा या ChatGPT ऐप के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। अल्टमैन और मस्क के बीच इस वक्त कानूनी लड़ाई भी चल रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »