क्रिसमस के अवसर पर ChatGPT लाया नया फीचर, गिफ्ट आइकन से करेगा काम, जानें क्या है

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने ChatGPT ऐप में एक खास फीचर का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2025 10:38 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्ट किया है।
  • ChatGPT में ? गिफ्ट इमोजी भेजा गया तो नया फीचर एक्टिव हो जाता है।
  • ChatGPT यूजर्स को एक सेल्फी अपलोड करने या क्लिक करने के लिए कहता है।

क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

Photo Credit: Unsplash/ drz

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने ChatGPT ऐप में एक खास फीचर का खुलासा किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी सेल्फी को सैंटा क्लॉज थीम वाले वीडियो मैसेज में तब्दील कर सकते हैं। यह फीचर एडवांस इमेज रिकग्निशन और एआई जनरेटेड वीडियो को आसानी से मिलाकर एक मजेदार और इंटरैक्टिव हॉलिडे अनुभव प्रदान करता है। यह फीचर ओपनएआई के मल्टीमॉडल एआई को सभी यूजर्स के बीच आम कर रहा है। इसमें टेक्स्ट, इमेज और वीडियो को एक साथ लाकर एक बेहतर कंटेंट तैयार किया जाता है। चैटजीपीटी का यह नया फीचर फ्री और प्लस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि ChatGPT  यूजर्स को क्रिसमस के मौके पर क्या कुछ नया मिलने वाला है।

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्ट किया है कि जिसमें लिखा कि यहां एक छोटा सा संकेत:🎁 है। यह एक रहस्यमय मैसेज है, जिसमें इस फीचर का संकेत दिया गया है। हालांकि, यूजर्स ने इसे सुलझा लिया, जिससे पता चला कि इस आइकन से नया फीचर एक्टिव होता है।

ChatGPT पर नया फीचर कैसे करें उपयोग

बात में यूजर्स ने देखा कि जब ChatGPT में 🎁 गिफ्ट इमोजी भेजा गया तो नया फीचर एक्टिव हो जाता है।
इसके बाद ChatGPT यूजर्स को एक सेल्फी अपलोड करने या क्लिक करने के लिए कहता है।
सेल्फी को OpenAI के वीडियो-जेनरेशन मॉडल Sora द्वारा प्रोसेस किया जाता है, जो एक पर्सनलाइज सैंटा वीडियो मैसेज क्रिएट करता है।
वीडियो में सैंटा मजाकिया अंदाज में यूजर्स को बताता है कि यूजर्स इस साल अच्छे रहे या बुरे हैं। इस दौरान सबकुछ हास्यपूर्ण अंदाज में कहा जाता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि वीडियो की थीम और एस्थेटिक पर यूजर्स का कोई भी कंट्रोल नहीं होता है, क्योंकि Sora इसे ऑटोमैटिक लेवल पर जनरेट करता है।
आपको बता दें कि उसके बाद क्रिएट किया गया कंटेंट कुछ हद तक ChatGPT के साथ पिछली बातचीत पर बेस्ड होता है, जो एक पर्सनलाइज होने के साथ-साथ सरप्राइज एलिमेंट भी जोड़ता है। ChatGPT का यह फीचर वर्तमान में सिर्फ ChatGPT मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, OpenAI, Sam Altman, Santa Claus, Christmas

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.