OpenAI भारत में बांट रहा फ्री 5 लाख ChatGPT Plus अकाउंट, AI का होगा शिक्षा में उपयोग

OpenAI भारत में 5 लाख फ्री ChatGPT Plus अकाउंट उपलब्ध करवाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 14:28 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI भारत में 5 लाख फ्री ChatGPT Plus अकाउंट उपलब्ध करवाएगी।
  • भारत में अध्यापकों और छात्रों को 6 महीनों में AI का मुफ्त एक्सेस मिलेगा।
  • अध्यापकों को बच्चों को पढ़ाने के दौरान AI टूल उपयोग करने का मौका मिलेगा।

ChatGPT Plus यूजर्स को एडवांस AI फीचर्स प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/Jonathan Kemper

OpenAI भारत में 5 लाख फ्री ChatGPT Plus अकाउंट उपलब्ध करवाएगी। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी शिक्षा पहल में से एक है, जिसके जरिए देश भर में अध्यापकों और छात्रों को सीखने और सिखाने के लिए अगले 6 महीनों में AI प्लेटफॉर्म का मुफ्त एक्सेस प्रदान किया जाएगा। कंपनी इस प्लान को लागू करने के लिए सरकारी स्कूलों और संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रही है। आइए OpenAI के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ChatGPT की फ्री उपलब्धता 3 तरीकों से होगी। शिक्षा मंत्रालय कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए एक्सेस में मदद करेगा। AICTE देश भर के टेक इंस्टीट्यूट्स के साथ मिलकर छात्रों और अध्यापकों को उनके डिजिटल और रिसर्च स्किल को बेहतर करने में मदद करेगा। इसके साथ ही ARISE मेंबर स्कूल कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षकों को एक्सेस प्रदान करेंगे। इसके जरिए बच्चों को पढ़ाने के दौरान AI टूल उपयोग करने का मौका मिलेगा।

OpenAI लर्निंग एक्सेलेरेटर के तहत यह बड़ा प्रयास है। इस प्रोग्राम को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कहा कि इसके जरिए AI को एक ऐसा टूल बनाना है जो सब्जेक्ट की गहरी समझ रखता हो। इसका उपयोग सिर्फ तुरंत उत्तर पाने या असाइनमेंट के लिए शॉर्टकट के तौर पर नहीं होगा।

OpenAI ने इस क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक राघव गुप्ता को नियुक्त किया है जो कि पहले भारत और एशिया फेसिफिक में कोर्सेरा के ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। अब कंपनी में भारत और एशिया फेसिफिक के लिए एजुकेशन हेड के तौर पर शामिल हुए हैं। गुप्ता स्कूलों, यूनिवर्सिटी और सरकारी संस्थानों के साथ साझेदारी बनाने के साथ-साथ शिक्षकों के लिए क्लास में AI के उपयोग के बेहतर तरीके खोजेंगे। गुप्ता ने इस पहल पर बोलते हुए कहा कि भारत में शिक्षा एक ऐसे फेज में है जहां AI असल में बदलाव ला सकता है। इसका उद्देश्य सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रदान करना नहीं है, बल्कि शिक्षकों और संस्थानों के साथ मिलकर लर्निंग को बेहतर बनाना है। ऐसे में छात्रों को ऐसे दौर के लिए तैयार करना है जहां AI एक अहम स्किल होगा।

OpenAI देश में रिसर्च को भी सपोर्ट कर रहा है। कंपनी ने शिक्षा में AI की भूमिका पर एक लॉन्ग टर्म स्टडी के लिए IIT मद्रास के साथ समझौता किया है, जिसके लिए 5 लाख डॉलर का फंड है। इस रिसर्च में इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि ChatGPT जैसे टूल समय के साथ पढ़ाने के तरीकों को कैसे बदल सकते हैं और इससे छात्रों को कैसे फायदा हो सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI, ChatGPT Plus, Free ChatGPT Plus, AI in Education

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.