Jio इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस रोबोट के साथ आएगी MG Astor कार, जानें सब कुछ...

MG Astor में Jio की e-SIM आती है, जिसके जरिए कार का सिस्टम हमेशा इंटरनेट से कनेक्टिड रहता है। Jio ने हाल ही में MG के साथ कनेक्टिविटी सपोर्ट के लिए साझेदारी की थी। कंपनी अपनी आने वाली कारों में भी जियो कनेक्टिविटी देगी। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अगस्त 2021 17:10 IST
ख़ास बातें
  • MG Astor कई आधुनिक फीचर्स से लैस आएगी
  • CAAP और Level 2 ADAS जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स से होगी लैस
  • हर समय इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए कार के अंदर होगा Jio का e-SIM

MG Astor में Jio e-SIM मिलता है, जिसके साथ कार हमेशा इंटरनेट से जुड़ी रहती है

MG Motor India देश में अपनी नई MG Astor को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने बुधवार को इस कार को दुनिया के सामने पेश किया और इसमें मौजूद कई आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। इस वर्चुअल इवेंट में Astor कार के डिज़ाइन से भी पर्दा उठाया गया। एमजी एस्टर की भारत में कीमत की जानकारी अगले महीने जारी की जाएगी। MG Astor AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस है और ऑल-टाइम इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए इसमें Jio का सिम इंटिग्रेटेड आता है। इसमें कंपनी ने पहले से एडवांस लेवल 2 ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया है। इस तरह के फीचर्स सेगमेंट फर्स्ट है।

MG Astor ने बुधवार को Astor के ऊपर से पर्दा उठाया और इसे अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है। हालांकि कंपनी ने कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स का खुलासा किया है। MG Astor हाई-एंड टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स से लैस है। यह कंपनी की पहली पर्सनल एआई असिस्टेंट से लैस कार होगी। इस सिस्टम को अमेरिकी कंपनी 'Star Design' द्वारा विकसित किया गया है। इस असिस्टेंट को और आकर्षक बनाने के लिए MG ने Astor के डैशबोर्ड के ऊपर एक इंटरैक्टिव रोबोट भी फिक्स किया है। यह आपकी सभी वॉइस कमांड से संबंधित जानकारियों को इंफोटेनमेंट सिस्टम पर दिखाएगा।
Advertisement
 

Astor पहली कार है जिसे कार-एज़-ए-प्लेटफॉर्म (CAAP) सॉफ्टवेयर दिया गया है। यह सिस्टम ब्लॉकचेन, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी पेचीदा और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें सब्सक्रिप्शन और सर्विस सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिसमें MapMyIndia, Jio कनेक्टिविटी आदि शामिल हैं। इसमें Jio की e-SIM आती है, जिसके जरिए कार का सिस्टम हमेशा इंटरनेट से कनेक्टिड रहता है। Jio ने हाल ही में MG के साथ कनेक्टिविटी सपोर्ट के लिए साझेदारी की थी। कंपनी अपनी आने वाली कारों में भी जियो कनेक्टिविटी देगी। 

इतना ही नहीं, MG ने Astor में लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो सेगमेंट फर्स्ट फीचर है। यह तकनीक मिड-रेंज रडार और कैमरों के साथ मिलकर काम करती है और ड्राइवर को अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलाइज़न वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन डिपार्चर प्रीवेंशन, इंटेलिजेंट हेडलैम्प कंट्रोल, रीयर ड्राइव असिस्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स मुहैया कराती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.