Rs 19,500 वाला Google AI Plan अब स्टूडेंट्स के लिए बिल्कुल Free!

Google की ओर से यह ऑफर सिर्फ कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए है और इसे क्लेम करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 11:26 IST
ख़ास बातें
  • 19,500 रुपये वाला Google AI Pro प्लान भारत में छात्रों के लिए फ्री
  • Gemini 2.5 Pro, Veo 3, NotebookLM Plus, Deep Research जैसे टूल्स शामिल
  • 2TB स्टोरेज भी मिलेगी, लेकिन पहले कुछ शर्तों को पूरा करना होगा

Google AI Pro प्लान को क्लेम करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 रखी गई है

Photo Credit: Google

Google ने भारत में पढ़ रहे कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने अपने प्रीमियम AI टूल्स वाला AI Pro प्लान, जिसकी प्रति माह कीमत 1,950 रुपये, लेकिन सालाना 19,500 रुपये पड़ती है, अब इंडियन स्टूडेंट्स के लिए एक साल तक फ्री में अवेलेबल करा दिया है। इस प्लान में यूजर्स को Gemini 2.5 Pro, Veo 3, NotebookLM Plus, Deep Research जैसे एडवांस्ड AI फीचर्स मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल नॉर्मली सिर्फ सब्सक्रिप्शन लेकर किया जा सकता था। अब ये सब कुछ इंडिया के स्टूडेंट्स के लिए बिना किसी चार्ज के मिलेगा, बस कुछ जरूरी कंडीशन्स फॉलो करनी होंगी।

Google की ओर से यह ऑफर सिर्फ कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए है और इसे क्लेम करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 रखी गई है। यानी अगर आप अभी किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ रहे हैं, आपकी उम्र 18 साल से ऊपर है और आप स्टूडेंट स्टेटस को वैरिफाई कर सकते हैं, तो आप इस पूरे AI पैकेज को एक साल तक मुफ्त यूज कर सकते हैं।
Advertisement

इस प्लान में यूजर्स को Gemini 2.5 Pro जैसे मॉडल्स का एक्सेस मिलेगा जो मल्टीमॉडल इनपुट को हैंडल कर सकता है, यानी टेक्स्ट के अलावा इमेज, ऑडियो और वीडियो पर भी AI आउटपुट दे सकता है। साथ ही, Veo 3 वीडियो जनरेशन मॉडल, Deep Research टूल्स, और 2TB Google Cloud Storage जैसी फैसिलिटीज भी इस फ्री प्लान में शामिल होंगी। NotebookLM Plus जैसे नोट्स-ऑटोमेशन और AI-सपोर्टेड लर्निंग टूल्स भी इसमें मिलेंगे।

Google का कहना है कि ये ऑफर एजुकेशन और AI स्किल्स को प्रमोट करने के लिए लाया गया है, ताकि स्टूडेंट्स इन टूल्स को पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स या क्रिएटिव वर्क में यूज कर सकें। हालांकि एक शर्त ये भी है कि अगर आप पहले से किसी Google One, AI Pro या Ultra प्लान के सब्सक्राइबर हैं, तो आप इस फ्री ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं होंगे।
Advertisement

ऑफर क्लेम करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना Gmail अकाउंट, स्टूडेंट ईमेल या वैरिफिकेशन डॉक्युमेंट्स के साथ Google की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। स्टेटस कन्फर्म होते ही ये AI Pro प्लान उनके अकाउंट पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
Advertisement
 

Free Google AI Pro ऑफर कब तक वैध है?

यह ऑफर 15 सितंबर 2025 तक है, यानी इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्लान असल में एक साल के लिए फ्री है।

कौन-से टूल्स की सुविधा मिलेगी?

इस प्लान में Gemini 2.5 Pro, Veo 3 (वीडियो जनरेशन), Deep Research, NotebookLM Plus (5× ऑडियो ओवरव्यूज) और 2 TB Google Cloud स्टोरेज शामिल है।

कौन इस ऑफर के लिए योग्य है?

आयु 18 वर्ष या उससे ऊपर, भारतीय कॉलेज में पढ़ाई करता हो, छात्रों की स्थिति वैरिफाई करनी होगी और Google अकाउंट और पेमेंट डिटेल्स भी चाहिए होगी।

यह ऑफर किसके लिए नहीं है?

अगर आप पहले से किसी Google One सब्सक्रिप्शन या AI Pro/Ultra में हैं, तो ये ऑफर आपके लिए लागू नहीं होगा।

इस ऑफर का मकसद क्या है?

Google का मकसद है छात्रों में AI स्किल्स बढ़ाना, उन्हें एडवांस्ड टूल्स देना, जिनका इस्तेमाल पढ़ाई और क्रिएटिव काम में हो सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Gemini, Google AI Pro
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.