धूप-धूल में नहीं खड़ा होगा इंसान, चीन का ट्रैफिक संभालेगी रोबोट पुलिस

चीन के वुहू शहर में AiMOGA Robotics ने ट्रैफिक कंट्रोल के लिए ह्यूमनॉइड पुलिस रोबोट तैनात किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 10:28 IST
ख़ास बातें
  • AiMOGA ने ट्रैफिक पुलिसिंग के लिए ह्यूमनॉइड रोबोट तैनात किया
  • Intelligent Police R001 देगा ट्रैफिक सिग्नल और रिमाइंडर
  • चीन में पब्लिक-स्पेस रोबोट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा

चीन में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए तैनात AiMOGA का ह्यूमनॉइड रोबोट

Photo Credit: AiMOGA Robotics

चीन किस तेजी से टेक्नोलॉजी की दुनिया में तरक्की कर रहा है, इसका अंदाजा वहां की सड़कों पर तैनात रोबोट ट्रैफिक पुलिस से लगाया जा सकता है। ट्रैफिक को संभालने के लिए रोबोट्स की रोड पर तैनाती पिछले साल से ही हो चुकी थी। शुरुआत कुछ अन्य कंपनियों की डील के साथ हुई और अब ग्लोबल मार्केट में लीड करने वाली कंपनियों में से एक AiMOGA Robotics ने चीन के वुहू शहर में अपना पहला इंटेलिजेंट ट्रैफिक पुलिसिंग रोबोट तैनात कर दिया है। Intelligent Police Unit R001 नाम का यह ह्यूमनॉइड रोबोट Zhongjiang Avenue और Chizhu Mountain Road के इंटरसेक्शन पर लगाया गया है। इस तैनाती के साथ AiMOGA ने पायलट टेस्टिंग से आगे बढ़ते हुए शहरी इलाकों में फ्रंटलाइन ऑपरेशंस के लिए ह्यूमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

“ZhiJing R001” यानी हिंदी में समझदार पुलिस का बैज पहने यह रोबोट ट्रैफिक आइलैंड पर खड़ा होकर स्टैंडर्ड हैंड सिग्नल्स देता है। कंपनी के मुताबिक, R001 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम कर सके। इसका मकसद ट्रैफिक फ्लो और सड़क किनारे की व्यवस्था संभालना है, ताकि पुलिसकर्मी ज्यादा जटिल और संवेदनशील स्थितियों पर फोकस कर सकें।

Advertisement

Intelligent Police R001, AiMOGA की पुलिसिंग लाइन का पहला खास तौर पर तैयार किया गया ह्यूमनॉइड रोबोट है। फिलहाल इसका फोकस ट्रैफिक गाइडेंस और बिहेवियरल रिमाइंडर्स पर रखा गया है, खासकर नॉन-मोटराइज्ड व्हीकल्स जैसे साइकिल और ई-स्कूटर यूजर्स के लिए। यह रोबोट शहर के ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम से जुड़ा हुआ है और अनियमित व्यवहार को पहचानकर स्टैंडर्ड और शांत तरीके से अलर्ट या रिमाइंडर दे सकता है।

कंपनी के अनुसार, R001 में फिक्स्ड पोस्ट के लिए ऑटोनॉमस मूवमेंट, हाई-डेफिनिशन रोड मॉनिटरिंग और मल्टी-मोडल परसेप्शन जैसी क्षमताएं दी गई हैं। इन्हीं फीचर्स की मदद से यह भारी ट्रैफिक और शोर-शराबे वाले माहौल में भी भरोसेमंद तरीके से काम कर सकता है।

इंटरसेक्शन पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अक्सर तेज धूप, बारिश, वाहन प्रदूषण और शोर जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। AiMOGA का कहना है कि Intelligent Police R001 अभी ऐसे ही रिपीटिटिव और स्टैंडर्ड सिग्नलिंग टास्क संभाल रहा है। इससे ऑन-ग्राउंड स्टाफ पर फिजिकल प्रेशर कम करने और ह्यूमन-रोबोट कोलैबोरेशन को रियल कंडीशंस में परखने में मदद मिल रही है।

Advertisement

AiMOGA ने बताया कि वह सीनारियो-ड्रिवन डेवलपमेंट मॉडल पर काम करता है और उसके रोबोट्स अब तक 100 से ज्यादा अलग-अलग माहौल में तैनात किए जा चुके हैं। साल 2025 में कंपनी ने करीब 300 ह्यूमनॉइड और 1,000 क्वाड्रुपेड रोबोट्स की डिलीवरी की थी। इसी साल AiMOGA ने Series A फंडिंग राउंड पूरा किया और अपने हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर के लिए EU सर्टिफिकेशन भी हासिल किया। फिलहाल कंपनी 30 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में ऑपरेट कर रही है।

चीन में पब्लिक-स्पेस रोबोट्स की तैनाती का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। दिसंबर में, हांगझोउ शहर में Hangxing No. 1 नाम का AI-पावर्ड ट्रैफिक रोबोट सड़कों पर काम करते हुए देखा गया था, जो ट्रैफिक कंट्रोल, वॉयस वॉर्निंग और वायलेशन डिटेक्शन करता है। वहीं पिछले साल ही नवंबर में UBTech Robotics ने Walker S2 ह्यूमनॉइड रोबोट्स को वियतनाम बॉर्डर के पास तैनात करने के लिए चीन के साथ एक समझौता किया था। यह सब संकेत देते हैं कि आने वाले समय में शहरी मैनेजमेंट और पब्लिक सेफ्टी में ह्यूमनॉइड रोबोट्स की भूमिका और बढ़ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.