AI छीन लेगा इंसानों से 5 कार्य, जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेगा ये टास्क, McKinsey ने किया खुलासा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी के साथ दुनिया में अपने पैर पसार रहा है और साथ-साथ ही यह चर्चा भी हो रही है यह इंसानों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को आसानी से कर लेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 18:42 IST
ख़ास बातें
  • रोबोटिक्स फिजिकल कार्यों को आसानी से संभाल सकता है।
  • रोबोट का उपयोग वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स सेंटर में तेजी से किया जा सकता है।
  • एआई एजेंट रिसर्च और इंफॉर्मेशन प्रोसेसिंग को आसानी से संभाल सकता है।

AI का विस्तार दुनिया में तेजी से हो रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Steve Johnson

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी के साथ दुनिया में अपने पैर पसार रहा है और साथ-साथ ही यह चर्चा भी हो रही है यह इंसानों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को आसानी से कर लेगा। एक तरह से यह बात हो रही है कि यह इंसानों की नौकरी खा लेगा। अब हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें एआई को लेकर चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। McKinsey की नई रिसर्च से यह साफ हुआ है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले वर्षों में लोगों के काम करने के तरीके को कैसे बदल सकता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह भविष्यवाणी नहीं हुई है कि नौकरियों को क्या नुकसान होगा। बल्कि नया स्किल चेंज इंडेक्स दर्शाता है कि AI कुछ रोल (भूमिकाओं) को दूसरों के मुकाबले में ज्यादा प्रभावित करेगा।

McKinsey की रिपोर्ट में इंसानों के उन रोल और एक्टिविटी के बारे में बताया गया है, जिनके ऑटोमेशन होने या एआई एजेंट और रोबोट द्वारा बड़े स्तर पर किए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। एआई इन इंसानों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जगह लेगा या ऑटोमेशन कर सकता है:

Advertisement

लीगल और एडमिनिसट्रेटिव रोल
एआई एजेंट इन एरिया में बड़े स्तर पर काम को संभाल सकता है, जिसमें डॉक्यूमेंट तैयार करना, रिसर्च और इंफॉर्मेशन प्रोसेसिंग और रूटीन लीगल और एडमिनिस्ट्रेटिव वर्कफ्लो शामिल है। इन कार्यों को आमतौर पर पैरालीगल, एडमिनिस्ट्रेटिव एसिस्टेंट और बैक-ऑफिस कर्मचारी संभालते हैं।

ऑफिस सपोर्ट और रूटीन इंफॉर्मेशन प्रोसेसिंग
सामान्य कंप्यूटर बेस्ड टास्क जैसे कि डाटा एंट्री, रिकॉर्ड रखना, शेड्यूलिंग और बेसिक एनालेसेज और रिपोर्टिंग शामिल है। इन कार्यों को सॉफ्टवेयर एजेंट पहले से ही आसानी से संभाल सकते हैं।

ड्राइवर और रूटीन फिजिकल ऑपरेटर
रोबोट वाले कार्य, जिनमें लगातार सामान फिजिकल कार्य होता है, उन्हें रोबोटिक्स आसान से संभाल सकता है। जैसे कि डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट ड्राइवर और प्रोडक्शन लाइन पर मशीन ऑपरेटर  आदि। रोबोट कंट्रोल तरीके से फिजिकल कार्य और नेविगेशन कर सकते हैं।

Advertisement

वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स वर्कर
रोबोट का उपयोग वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स सेंटर में तेजी से किया जा सकता है। इनके द्वारा माल को इधर उधर पहुंचाना, सामान को उठाना और रखना, पैकेज को खोजना और रखना शामिल है।

रूटीन प्रोग्रामिंग और टेक्निकल टास्क
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कोडिंग के लिए बॉयलरप्लेट कोड तैयार करना, ऑटोमैटेड टेस्टिंग और पुराने सिस्टम का मॉड्रन करना शामिल है, जिन्हें एआई एंजेट द्वारा आसानी से किया जा सकता है। यह कोडिंग टास्क में समय की काफी बचत कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, Artificial Intelligence, AI Jobs

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.