Apple Robot: ऐप्पल बना रही है रोबोट! जानें मार्केट में आने में लगेगा कितना समय?

बताया गया है कि Apple के इस रोबोट में ह्यूमनॉइड (Humanoid) और नॉन-ह्यूमनॉइड दोनों तरह के डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 फरवरी 2025 12:04 IST
ख़ास बातें
  • Apple अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम के लिए एक रोबोट डेवलप कर रही है
  • इसमें ह्यूमनॉइड और नॉन-ह्यूमनॉइड दोनों डिजाइनों का यूज किया जा रहा है
  • ये प्रोडक्ट वर्तमान में प्रारंभिक प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट (POC) फेज में हैं

Representative Image

Photo Credit: Aldebaran/ Francois Glevarec

Apple अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम के लिए कथित तौर पर एक रोबोट डेवलप कर रही है, जिसमें ह्यूमनॉइड (Humanoid) और नॉन-ह्यूमनॉइड दोनों डिजाइनों का यूज किया जा रहा है। ये प्रोडक्ट वर्तमान में प्रारंभिक प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट (POC) फेज में हैं, जहां ऐप्पल का ध्यान इस बात पर है कि यूजर्स रोबोट के फिजिकल फॉर्म के बजाय उनके साथ बातचीत कैसे करते हैं। कंपनी उनके लुक से अधिक सेंसिंग हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को प्राथमिकता दे रही है। इस जानकारी को लंबे समय से Apple एनालिस्ट रहें Ming-Chi Kuo ने शेयर किया है।

कोऊ ने X पर एक लंबे पोस्ट के जरिए ऐप्पल द्वारा ह्यूमनॉइड डेवलप किए की पूरी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि ऐप्पल के इस रोबोट में ह्यूमनॉइड (Humanoid) और नॉन-ह्यूमनॉइड दोनों तरह के डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी का मुख्य फोकस कथित तौर पर रोबोट के साथ लोगों के इंटरैक्शन पर है, न की वो दिखते कैसे हैं इस बात पर। ऐप्पल एनालिस्ट का कहना है कि इसके 2028 से पहले बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की संभावना नहीं है। कई POC प्रोजेक्ट कभी भी आगे नहीं बढ़ते हैं, जैसे कि Apple Car, जिसे अब बंद कर दिया गया है।
Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि रोबोटिक्स के प्रति ऐप्पल का दृष्टिकोण ह्यूमनॉइड एस्थेटिक्स के बजाय यूजर्स द्वारा इसके साथ किए जाने वाले इंटरैक्शन पर फोकस करता है। मानव जैसे दिखने वाले रोबोट डिजाइन करने के बजाय, Apple एडवांस सेंसिंग और AI-पावर्ड सॉफ्टवेयर के जरिए उन्हें अधिक भरोसेमंद बनाने पर काम कर रही है। यह कंपनी के व्यापक स्मार्ट होम विजन को दर्शाता, जिनमें इन रोबोटों का डेली लाइफ में सीमलेस इंटिग्रेशन शामिल है।
 

उनका कहना है कि ऐप्पल के प्रोडक्ट डेवलपमेंट में यूजर्स द्वारा ज्यादातर न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI), इंजीनियरिंग वैलिडेशन टेस्टिंग (EVT) और मास प्रोडक्शन (MP) जैसे स्टेज सुना जाता है। हालांकि, ऐप्पल के मामले में एक POC स्टेज भी होती है, जिसके बारे में बहुत कम जानकारी बाहर आती है। यह ऐप्पल का टेस्टिंग ग्राउंड होता है, जहां प्रोजेक्ट के शुरू करने से पहले यह पता लगाया जाता है कि उसमें लगने वाले आइडिया या कोर टेक्नोलॉजी लायक हैं भी या नहीं। कोऊ ने आगे यह भी बताया कि Apple का अफवाहों में रहा फोल्डेबल फोन फिलहाल POC स्टेज में है।
Advertisement

वर्तमान में, Apple के रोबोटिक्स प्रयास अभी भी इस एक्सपेरिमेंटल फेज में हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें बाजार तक पहुंचने में कई साल लग सकते हैं। ऐसा भी संभव है कि Apple Car की तरह यह भी आने वाले समय में बंद हो जाए, या ऐसा भी हो सकता है कि तेजी से एडवांस हो रही टेक्नोलॉजी के चलते हमें Apple का ह्यूमनॉइड या नॉन-ह्यूमनॉइड रोबोट वक्त से पहले ही मार्केट में देखने को मिल जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Humanoid, Apple Robot
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.