Anthropic के सीईओ की चेतावनी, AI तेजी से एंट्री लेवल की ये नौकरियां कर सकता है खत्म

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की नौकरियां छीन रहा है और छीन लेगा इसकी चर्चा लगातार चल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 08:22 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की नौकरियां छीन रहा है।
  • AI शुरुआती करियर की कई नौकरियां खा सकता है।
  • AI के चलते फाइनेंस सेक्टर में नए स्तर पर आने वाली नौकरियां खतरे में हैं।

AI कई टास्क आसानी से कर सकता है।

Photo Credit: Unsplash/Steve Johnson

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की नौकरियां छीन रहा है और छीन लेगा इसकी चर्चा लगातार चल रही है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां एआई के चलते लोगों की नौकरियां गई हैं। अब Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने बताया है कि कैसे AI शुरुआती करियर की कई नौकरियां खा सकता है। उनकी चेतावनी है कि कंसल्टिंग, लॉ और फाइनेंस सेक्टर में नए स्तर पर आने वाली नौकरियां खतरे में हैं, क्योंकि AI सिस्टम उन टास्क को आसानी से संभालने लगे हैं जिनके लिए इन जूनियर्स की जरूरत होती है। कंपनी का अपना डाटा बताता है कि यह बदलाव उसके AI प्लेटफॉर्म क्लाउड का उपयोग करने वाले ऑफिस में पहले ही शुरू हो चुका है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि कैसे AI नौकरियों को खत्म कर रहा है।

AI कर रहा है पूरा काम
अमोदेई ने एंथ्रोपिक द्वारा क्लाउड का उपयोग करने वाले 3 लाख बिजनेस में इन बातों को देखा है। 183 अरब डॉलर मूल्य की यह कंपनी अपने रेवेन्यू का करीब 80 प्रतिशत उन एंटरप्राइज ग्राहकों से कमाती है जो क्लाउड को एक एसिस्टेंट टूल के बजाय फैसला लेने वाले के तौर पर देखते हैं। यह मॉडल कस्टमर सर्विस में मदद करता है, कठिन मेडिकल पेपर का विश्लेषण करता है, टेक्निकल कंटेंट ड्राफ्ट करता है और एंथ्रोपिक के अंदर कंपनी के करीब 90 प्रतिशत कंप्यूटर कोड लिखता है।

AI की इसी वजह के चलते अमोदेई मानते हैं कि एंट्री लेवल की नौकरियां सबसे ज्यादा खतरे में हैं। अमोदेई का मानना है कि जूनियर कंसल्टेंट, ट्रेनी वकील और नए फाइनेंशियल सलाहकारों की नौकरियों जहां पर रिसर्च, ड्राफ्टिंग, डॉक्यूमेंटेशन और पैटर्न विश्लेषण पर बहुत ज्यादा निर्भर करती हैं। इन सभी टास्क को क्लाउड पहले से ही ज्यादा तेजी और कम लागत पर कर रहा है। एंथ्रोपिक के ऑफिस के अंदर 60 से ज्यादा रिसर्च टीम इस बात पर ध्यान देती हैं कि ग्राहक काम को कैसे ऑटोमेट करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, Anthropic, Dario Amodei, Entry Level Jobs

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.