5 लाख जॉब्स पर मंडरा रहा खतरा: Amazon अब Robots को देगा नौकरी, हंगामे से बचने की भी कर ली तैयारी!

Amazon के अंदर चल रही चर्चाओं में सलाह दी गई है कि पब्लिक नैरेटिव में "automation" या "artificial intelligence" जैसे शब्दों से बचते हुए "advanced technology" कहा जाए। इसी तरह "robots" की जगह "cobots" (collaborative robots) शब्द का उपयोग किया जाए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Amazon का लक्ष्य 75% ऑपरेशंस को ऑटोमेट करना
  • 2033 तक 5 लाख नई भर्तियों की जरूरत नहीं पड़ेगी
  • हर पैकेज पर लगभग 26 रुपये की बचत होगी

Photo Credit: Amazon

ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon आने वाले वर्षों में अपने वेयरहाउस ऑपरेशंस में बड़े पैमाने पर ऑटोमेशन लागू करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के इंटरनल डॉक्युमेंट्स से पता चला है कि Amazon का लक्ष्य अपने कुल ऑपरेशंस का करीब 75% हिस्सा ऑटोमेट करने का है, जिससे इंसानी वर्कफोर्स पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस कदम से Amazon आने वाले कुछ वर्षों में 5 लाख से ज्यादा नई भर्तियों को टाल सकता है, जिससे कंपनी को हर पैकेज पर लगभग 30 सेंट (करीब 25 रुपये) की बचत होगी।

न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि Amazon की रोबोटिक्स टीम का लॉन्ग-टर्म टार्गेट ऐसे वेयरहाउस बनाना है जहां कम से कम ह्यूमन लेबर की जरूरत पड़े। इंटर्नल अनुमान के अनुसार, कंपनी 2027 तक अमेरिका में 1.6 लाख कर्मचारियों की भर्ती टाल सकती है, जबकि 2033 तक यह संख्या 5 लाख तक पहुंच सकती है। दिलचस्प बात यह है कि Amazon को उम्मीद है कि इस अवधि में उसकी प्रोडक्ट सेल्स दोगुनी हो जाएगी, लेकिन इंसानी कर्मचारियों की संख्या घटेगी। वर्तमान में कंपनी में करीब 1.2 मिलियन कर्मचारी काम करते हैं।

Advertisement

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि Amazon इन बदलावों को लेकर आने वाली संभावित आलोचनाओं से पहले ही रणनीति बना रहा है। कंपनी के अंदर चल रही चर्चाओं में सलाह दी गई है कि पब्लिक नैरेटिव में "automation" या "artificial intelligence" जैसे शब्दों से बचते हुए "advanced technology" कहा जाए। इसी तरह "robots" की जगह "cobots" (collaborative robots) शब्द का उपयोग किया जाए, जिससे यह दिखाया जा सके कि तकनीक इंसानों के साथ मिलकर काम कर रही है, न कि उन्हें रिप्लेस कर रही है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon अपने कॉर्पोरेट इमेज को "good corporate citizen" के रूप में पेश करने पर भी काम कर रहा है। इसके लिए कंपनी सामुदायिक गतिविधियों और लोकल इवेंट्स में ज्यादा भागीदारी की योजना बना रही है, ताकि ऑटोमेशन के कारण आने वाले जॉब लॉस के असर को सॉफ्ट किया जा सके।

Amazon की प्रवक्ता Kelly Nantel ने न्यू यॉर्क टाइम्स से कहा कि रिपोर्ट में जिन डॉक्युमेंट्स का जिक्र है, वे कंपनी के एक इंटरनल ग्रुप का विजन है, न कि पूरी कंपनी की नीति। उन्होंने यह भी बताया कि Amazon इस हॉलिडे सीजन के लिए 2.5 लाख नई भर्तियां करने की योजना बना रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल होंगी या परमानेंट।

Advertisement

गौरतलब है कि Amazon का ऑटोमेशन पर बड़ा दांव नया नहीं है। कंपनी ने 2012 में Kiva Systems नाम की रोबोटिक्स कंपनी को 775 मिलियन डॉलर में खरीदा था, जो इसकी पहली बड़ी टेक ऑटोमेशन डील थी। पिछले साल कंपनी ने अपना सबसे एडवांस्ड वेयरहाउस लॉन्च किया था, जहां करीब 1,000 रोबोट्स एक पैकेज को लगभग बिना किसी इंसानी हस्तक्षेप के प्रोसेस कर सकते हैं।

Amazon कितनी नौकरियों को ऑटोमेशन से रिप्लेस करने की योजना बना रहा है?

रिपोर्ट के अनुसार, Amazon 2033 तक लगभग 5 लाख नई भर्तियों को टालने की योजना बना रहा है।

कंपनी का ऑटोमेशन लक्ष्य क्या है?

Amazon का लक्ष्य है कि उसके कुल ऑपरेशंस का 75 प्रतिशत हिस्सा रोबोट्स और ऑटोमेशन सिस्टम्स द्वारा संभाला जाए।

Advertisement

इससे कंपनी को कितना फायदा होगा?

ऑटोमेशन के जरिए Amazon को हर पैकेज पर लगभग 30 सेंट (करीब 26 रुपये) की बचत होगी, जिससे कुल ऑपरेशनल कॉस्ट घटेगी।

क्या Amazon ने ऑटोमेशन पर पहले भी निवेश किया है?

हां, Amazon ने 2012 में Kiva Systems नाम की रोबोटिक्स कंपनी को $775 मिलियन में खरीदा था, जो इसका पहला बड़ा कदम था।

क्या कंपनी अब भी इंसानों को हायर करेगी?

Amazon की प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी इस हॉलिडे सीजन में 2.5 लाख लोगों को हायर करने की योजना बना रही है, हालांकि ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट या परमानेंट होंगी, यह स्पष्ट नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Robotic Automation, Amazon job cut
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.