5 लाख जॉब्स पर मंडरा रहा खतरा: Amazon अब Robots को देगा नौकरी, हंगामे से बचने की भी कर ली तैयारी!
Amazon के इंटरनल डॉक्युमेंट्स से सामने आया है कि कंपनी अपने वेयरहाउस में बड़े पैमाने पर रोबोटिक ऑटोमेशन लागू करने की तैयारी में है। The New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon 2033 तक लगभग 5 लाख नई भर्तियों को टालने की योजना बना रहा है। यह कदम हर ऑर्डर की डिलीवरी कॉस्ट में लगभग 26 रुपये की बचत दिला सकता है। कंपनी इस ट्रांजिशन को लेकर संभावित आलोचनाओं को देखते हुए "robots" या "AI" जैसे शब्दों की जगह "advanced technology" और "cobots" जैसे शब्द इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।