2030 तक 10 में से 9 स्मार्टफोन में होगा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

AI in Smartphones : शंघाई में आयोजित हुई ग्लोबल 5G-A कमर्शियल पायलट प्रोग्राम लॉन्च कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी सामने आई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जून 2024 18:20 IST
ख़ास बातें
  • स्‍मार्टफोन्‍स में बढ़ेगा एआई का प्रभाव
  • 2030 तक 10 में से 9 फोन में एआई का दबदबा
  • हुवावे के बड़े अधिकारी ने दी जानकारी

Photo Credit: huawei

AI in Smartphones : आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस का सेटअप स्‍मार्टफोन्‍स में तेजी से बढ़ रहा है। सैमसंग इस कोशिश में सबसे आगे दिखाई देती है और अब तमाम चीनी कंपनियां भी एआई बेस्‍ड फीचर्स यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। एआई की स्‍मार्टफोन्‍स में मौजूदगी को लेकर हु‍वावे (Huawei) का मानना है कि इस साल एआई-पावर्ड स्‍मार्टफोन्‍स की शिपिंग, कुल शिपिंग का 11 फीसदी होगी, जोकि एक अच्‍छा नंबर है। शंघाई में आयोजित हुई ग्लोबल 5G-A कमर्शियल पायलट प्रोग्राम लॉन्च कॉन्फ्रेंस (Global 5G-A Commercial Pilot Program launch conference) में यह जानकारी सामने आई। 

रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर और चेयरमैन वांग ताओ (Wang Tao) ने भी इसमें भाषण दिया। उन्‍होंने 5G-A और AI को लेकर तीन प्रमुख बदलावों की बात कही। उन्‍होंने बताया कि फ्यूचर में एआई पावर्ड स्‍मार्टफोन्‍स कैसे मार्केट में अपनी जगह बना सकते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, वांग ताओ का मानना ​​है कि इस साल AI-पावर्ड स्मार्टफोन्‍स, शिपमेंट में 11% की हिस्सेदारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि 2030 तक यह 90 फीसदी तक पहुंच सकता है। उनके भाषण से ऐसा लगता है कि LLM और प्रमुख AI फीचर्स का इंटीग्रेशन अगले कुछ साल में स्‍मार्टफोन्‍स के लिए एक स्‍टैंडर्ड बन जाएगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, वांग ताओ ने यह भी कहा कि हम जल्द ही एआई के इस्‍तेमाल में भारी बढ़ोतरी देखेंगे। इसके लिए जिस नेटवर्क की जरूरत है, उसका इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भी तेजी से तैयार हो रहा है। मौजूदा वक्‍त में तमाम चीनी कंपनियां अपने प्रमुख स्‍मार्टफोन्‍स में लाइटवेट एलएलएम मॉडल्‍स को इंटीग्रेट कर रही हैं। इससे यूजर्स को उनके फोन में तमाम एडवांस फीचर्स मिलते हैं। 
Advertisement

ऐपल भी AI स्मार्टफोन के मार्केट में एंट्री कर चुकी है। कंपनी का लेटेस्‍ट iOS वर्जन, iOS 18, ‘Apple इंटेलिजेंस' के साथ आता है। सैमसंग की नई गैलेक्‍सी सीरीज में आई एआई क्षमताओं को भी हम देख चुके हैं। गूगल की पिक्‍सल सीरीज और कई फ्लैगशिप चीनी स्‍मार्टफोन्‍स में एआई का इंटीग्रेशन तेज हो रहा है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, AI news in hindi, AI in smartphones, Huawei, LLM
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.