आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट

चीन की स्टार्टअप Meng Xiaoyi ने नया AI Pet Collar लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस जानवरों की आवाज और व्यवहार को समझकर उनकी भावनाएं पहचान सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मई 2026 11:20 IST
ख़ास बातें
  • चीन की कंपनी ने AI Pet Collar लॉन्च किया है
  • डिवाइस जानवरों की आवाज और व्यवहार को ट्रैक करता है
  • वैज्ञानिकों ने कंपनी के 95% सटीकता दावे पर सवाल उठाए हैं

पालतू जानवरों की आवाज समझने का दावा करने वाला AI Pet Collar

Photo Credit: AI Generated

चीन के एक टेक स्टार्टअप ने ऐसा AI डिवाइस पेश किया है, जो पालतू जानवरों की आवाज और व्यवहार को समझकर इंसानों तक उसका मतलब पहुंचाने का दावा करता है। Hangzhou स्थित कंपनी Meng Xiaoyi ने नया AI Pet Collar लॉन्च किया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह जानवरों की आवाज, मूवमेंट और व्यवहार को रियल टाइम में एनालाइज करके उनके इमोशन समझ सकता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस 95 प्रतिशत तक सटीकता के साथ काम करता है। हालांकि इस दावे को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में सवाल भी उठने लगे हैं।

Meng Xiaoyi ने इस AI डिवाइस के लिए 1 मई से प्री-ऑर्डर शुरू किए थे। कंपनी का कहना है कि लॉन्च से पहले ही इसे दुनियाभर से 10 हजार से ज्यादा रिजर्वेशन मिल चुके हैं। इस डिवाइस की कीमत 799 युआन यानी करीब 11,300 रुपये रखी गई है।

Advertisement

कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस सिर्फ साधारण "Pet Translation App" जैसा नहीं है। इसे पालतू जानवरों और इंसानों के बीच रोजमर्रा के कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह डिवाइस जानवर के गले में लगाया जाता है और लगातार उसकी आवाज, बॉडी मूवमेंट, पोश्चर और व्यवहार को ट्रैक करता रहता है।

Meng Xiaoyi का कहना है कि इस डिवाइस को Alibaba Cloud के Qwen Large Language Model की मदद से तैयार किया गया है। AI सिस्टम जानवरों की आवाज के साथ-साथ आसपास के माहौल और फिजिकल बिहेवियर को भी एनालाइज करता है। कंपनी के मुताबिक इसके लिए कई सालों तक Animal Voiceprints और बिहेवियर डेटा पर रिसर्च की गई है।

डिवाइस में ऑडियो सेंसर और मूवमेंट ट्रैकिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका क्लाउड बेस्ड AI सिस्टम जानवरों की आवाज और इमोशनल पैटर्न को करीब 95 प्रतिशत सटीकता के साथ पहचान सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह आंकड़ा किस तरह की टेस्टिंग और कितने बड़े डेटा सेट के आधार पर निकाला गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.