क्या पालतू कुत्तों को रिप्लेस करेगा AI Dog? ये प्यार के साथ इमोशनल सपोर्ट भी देता है
Roomba बनाने वाली कंपनी iRobot के को-फाउंडर Colin Angle ने अपनी नई कंपनी Familiar Machines & Magic के जरिए एक AI-पावर्ड रोबोटिक कंपेनियन पेश किया है। यह चार पैरों वाला रोबोट कुत्ते और भालू के मिश्रण जैसा दिखता है और इसका मकसद इंसानों के साथ emotional connection बनाना है। कंपनी के मुताबिक, इसमें ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI, टच-सेंसिटिव कोट और पेट के समान आवाजों जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह इंटरनेट के बिना भी काम कर सकता है और ऑडियो-वीडियो डेटा ऑनलाइन स्ट्रीम नहीं करता। फिलहाल इसे अगले साल लॉन्च किए जाने की संभावना है।