• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • ZTE ने लॉन्च की हेल्थ मॉनिटर करने वाली 5G Smart T shirt, अब स्मार्टवॉच संग पहनें स्मार्ट टीशर्ट भी ...

ZTE ने लॉन्च की हेल्थ मॉनिटर करने वाली 5G Smart T-shirt, अब स्मार्टवॉच संग पहनें स्मार्ट-टीशर्ट भी ...

स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस (Mobile World Conference (MWC) 2021) में एक क्रांतिकारी तकनीक को उतारा गया था। यह रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग सर्विस है जिसे YouCare कहा गया है।

ZTE ने लॉन्च की हेल्थ मॉनिटर करने वाली 5G Smart T-shirt, अब स्मार्टवॉच संग पहनें स्मार्ट-टीशर्ट भी ...

कपड़े जैसी सामग्री से बनी है टीशर्ट, जिसमें न देखे जा सकने वाले सेंसर्स को फिट किया गया है।

ख़ास बातें
  • कपड़े जैसे मैटीरियल से बनी है YouCare की स्मार्ट-टीशर्ट।
  • कंपनी का दावा, स्वास्थ्य सुविधाओं के नये आयाम खोल सकती है यह तकनीक।
  • इटली में विकसित की गई टीशर्ट में ZTE की 5जी तकनीक का किया गया है प्रयोग।
विज्ञापन
स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस (Mobile World Conference (MWC) 2021) में एक क्रांतिकारी तकनीक को उतारा गया था। यह रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग सर्विस है जिसे YouCare कहा गया है। YouCare एक नई तकनीक पर आधारित है जो 5G नेटवर्क के माध्यम से एम्बेडेड सेंसर और डेटा ट्रांसमिशन वाली टी-शर्ट का उपयोग करके उत्कृष्ट हेल्थ मॉनिटरिंग को सक्षम बनाता है। टी-शर्ट एक धोने योग्य और पुन: प्रयोग किए जाने वाले कपड़े से बनी है और यह एक रेगुलर टी-शर्ट की तरह दिखती है।

YouCare की धारणा बिना धातु या धातु से बनी किसी सामग्री का प्रयोग किए बिना ऐसी कपड़ा डिवाइसेज का निर्माण करने से आई है जिनके द्वारा बेहतर हेल्थ मॉनिटरिंग की जा सके। टी-शर्ट पूरी तरह से इटली में विकसित की गई थी। डेवलेपर्स के अनुसार यह शरीर में कई महत्वपूर्ण जैव-मार्करों का पता लगा सकती है। फिर इन्हें आसानी से ट्रांस्मिट भी कर सकती है। यह चीनी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर ZTE द्वारा प्रदान किए गए 5 जी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर से संभव हो पाता है। 

बार्सिलोना में प्रोजेक्ट के शुभारंभ पर ZTE ने उस टीम का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की जिसने रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट का निर्माण किया है। कंपनी ने फिर से जोर देकर कहा कि 5G नेटवर्क का उपयोग करके जबरदस्त अवसरों का उपयोग किया जा सकता है। ZTE ने आगे इटालियन टीम द्वारा इनोवेटिव कार्य के लिए अपने निरंतर सपोर्ट को दोहराया। कंपनी का यह भी कहना है कि वह जल्द ही YouCare 5G टेस्ट शुरू करेगी।

YouCare शर्ट पर एम्बेडेड, न दिख सकने वाले पॉलीमेरिक सेंसर का उपयोग करके जैव-महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मापदंडों का पता लगाकर काम करता है। एक छोटे आकार का कंट्रोल डेटा को रिकॉर्ड करता है, जिसे बाद में डिजिटल प्रारूप में बदल दिया जाता है। यह डेटा फिर एक बाय-डायरेक्शनल प्लैटफॉर्म पर भेजा जाता है। फिर यह डेटा को स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच में पहुंचाता है। डेटा को विश्लेषण के लिए एक रिमोट यूनिट के पास भी भेजा जाता है। 

YouCare टीशर्ट द्वारा कई महत्वपूर्ण हेल्थ पैरामीटर्स का पता लगाया जा सकता है। इन बायो-वाइटल मापदंडों में श्वसन क्रिया विश्लेषण, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम, पसीना और मांसपेशियों की गतिविधि शामिल हैं जो कपड़ा सेंसर का उपयोग करके विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट नाटकीय रूप से लोगों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का विस्तार कर सकता है। रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग वास्तव में पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों की सहायता करने में सहायक हो सकती है ताकि वे किसी भी समय सहायता पा सकें। इंटरनेशनल रेड क्रॉस जैसे कई हितधारक प्रोजेक्ट की संभावनाओं से उत्साहित हैं।

टेक्सटाइल मॉनिटरिंग तकनीक टेलीमेडिसिन, खेल, काम आदि जैसी कई नई सफलताओं की कुंजी हो सकती है। जब इस तकनीक को सुपर-फास्ट 5G नेटवर्क के साथ जोड़ दिया जाता है तो अवसर बहुत बड़े हो सकते हैं। अन्य स्मार्ट, पहनने योग्य डिवाइसेज के विपरीत, जिनके शरीर का संपर्क का क्षेत्र केवल कलाई है, यह नई टी-शर्ट डेटा जुटाने के लिए एक व्यापक सतह क्षेत्र प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouCare Smart Tshirt
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  3. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  4. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  5. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  6. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  8. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  9. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »