Xiaomi Mi Band 3i भारत में 21 नवंबर को होगा लॉन्च

Mi Band 3i Launch Date in India: Xiaomi ने भारत में अपने नए फिटनेस वियरेबल मी बैंड 3आई के लॉन्च से संबंधित टीज़र जारी करने शुरू कर दिए हैं। जानें शाओमी के आगामी वियरेबल के बारे में।

Xiaomi Mi Band 3i भारत में 21 नवंबर को होगा लॉन्च

Mi Band 3i भारत में 21 नवंबर को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • स्टेप ट्रैकिंग समेत अन्य फीचर्स से लैस हो सकता है Mi Band 3i
  • टीज़र इमेज़ में दिखा ब्लैक स्ट्रैप
  • Mi Band 3 का कमज़ोर वर्जन हो सकता है मी बैंड 3आई
विज्ञापन
Mi Band 3i Launch Date in India: Xiaomi ने भारत में अपने नए फिटनेस वियरेबल के लॉन्च से संबंधित टीज़र जारी करने शुरू कर दिए हैं। शाओमी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर आगामी वियरेबल का नाम क्या होगा, लेकिन टीज़र के जारी होने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि यह मी बैंड 3आई हो सकता है। मी बैंड 3आई भारत में 21 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi द्वारा जारी टीज़र में Mi Band 3i की रूपरेखा को दर्शाया गया है, इसमें ब्लैक स्ट्रैप की झलक मिली है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसके अन्य कलर वेरिएंट को भी उतारेगी।

Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर एक छोटी सी टीज़र इमेंज़ में आगामी फिटनेस वियरेबल को दिखाया गया है। पोस्टर में “Ignite your fitness journey” लिखा नज़र आ रहा है, साथ ही इस बात का भी जिक्र है कि वियरेबल को 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। शाओमी द्वारा जारी अन्य टीज़र में “i” अक्षर को तीन बार लिखने के साथ-साथ 'आई' पर जोर दिया गया था। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी फिटनेस बैंड को Mi Band 3i नाम से उतारा जा सकता है।

फिलहाल तो शाओमी मी बैंड 3आई (Mi Band 3i) के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स आदि के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह Mi Band 3 का कमज़ोर वर्जन हो सकता है। Xiaomi इंडिया के ट्विटर हैंडल से किए गए अन्य टीज़र वीडियो के अनुसार, मी बैंड 3आई में स्टेप ट्रैकिंग फीचर दिया जा सकता है।

Mi Band 3i Price in India की बात करें तो उम्मीद है कि भारत में शाओमी मी बैंड 3आई की कीमत 1,500 रुपये के आसपास हो सकती है। शाओमी 1 दिसंबर 2019 को बेंगलुरु में RunWithMi इवेंट का आयोजन करने वाली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Xiaomi Mi Smart Band 4 की तुलना में शाओमी मी बैंड 3आई एक किफायती विकल्प हो सकता है।




 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »