Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ

Xiaomi अपनी वियरेबल रेंज में विस्तार करते हुए Xiaomi Smart Band 10 Pro को पेश करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2026 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 10 Pro में एक बड़ा रेकटेंलुगर डिजाइन होगा।
  • Xiaomi Smart Band 10 Pro में 1.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Xiaomi Smart Band 10 Pro 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट कर सकता है।

Xiaomi Smart Band 10 में एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपनी वियरेबल रेंज में विस्तार करते हुए Xiaomi Smart Band 10 Pro को पेश करने जा रहा है। एक रिपोर्ट में इस डिवाइस के बारे में काफी कुछ पता चला है। Xiaomi के इस स्मार्ट बैंड में बड़ी डिस्प्ले, बेहतर डिजाइन और ऑप्शनल एनएफसी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बैटरी लाइफ और कई कलर के ऑप्शन के बारे में भी पता चला है। हालांकि, कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। आइए Xiaomi Smart Band 10 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Smart Band 10 Pro में एक बड़ा रेकटेंलुगर डिजाइन होगा, जिसमें पिल-शेप पैनल है। इसमें 1.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 480×400 पिक्सल है। Smart Band 10 Pro में एल्युमीनियम बॉडी का उपयोग होने की उम्मीद है। यह बैंड 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट कर सकता है। इसमें नेविगेशन के लिए टचस्क्रीन का उपयोग किया जाएगा। यह बैंड ब्लैक, व्हाइट और गुलाबी कलर में लॉन्च होने की उम्मीद है। Xiaomi ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह वियरेबल कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत कितनी होगी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Smart Band 10 Pro में NFC और नॉन-NFC दोनों वर्जन में आएगा। NFC वेरिएंट कंपेटिबल रीजन में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का सपोर्ट करेगा, जिससे यह डेली के उपयोग के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प बन जाएगा। इस वर्जन की कीमत स्टैंडर्ड वर्जन से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Smart Band 10 Pro की बैटरी कैपेसिटी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, यह बैंड 21 दिनों तक चल सकता है। हालांकि, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले ऑन होने पर बैटरी जल्दी खत्म होगी। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले ऑन होने पर यूजर्स करीबन 10 दिनों की बैटरी लाइफ मिल सकती है। जबकि ज्यादा उपयोग होने पर यह लगभग 8 दिनों तक कम हो सकती है। इस बैंड में ब्लूटूथ 5.4  कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। Smart Band 10 Pro में हार्ट रेट ट्रैकिंग, कई स्पोर्ट्स मोड और अन्य फिटनेस और हेल्थ टूल्स शामिल होने की भी उम्मीद है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  3. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  4. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  2. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  7. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  8. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  9. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  10. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.