शाओमी ने आईहेल्थ बॉक्स किया लॉन्च, मिली एमआई बैंड 2 की झलक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 10 मई 2016 18:32 IST
शाओमी ने मंगलवार को चीन में एक इवेंट का आयोजन किया था। इवेंट में एमआई मैक्स फैबलेट के साथ नए एमआईयूआई 8 को लॉन्च किया गया। इस दौरान चीन की इस कंपनी ने नए शाओमी आईहेल्थ बॉक्स को भी लॉन्च किया। यह सेहत से संबंधित डिवाइस है। इसके अलावा नए 10000 एमएएच एमआई पावर बैंक को भी पेश किया गया। शाओमी के सीईओ जून ली ने इस इवेंट में अगले एमआई बैंड की झलक भी दिखाई।

अगले जेनरेशन वाला एमआई बैंड में डिस्प्ले है जो इस डिवाइस की सबसे अहम खासियत है। नया एमआई बैंड कनेक्ट किए हुए स्मार्टफोन पर वियरेबल की निर्भरता कम करेगा।

याद रहे कि शाओमी के सीईओ जून ली ने लॉच इवेंट से पहले ही एमआई बैंड 2 के लॉन्च में 1 महीने की देरी होने की जानकारी दी थी। ली ने बताया कि एमआई बैंड 2 का निर्माण आसान नहीं है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

नए एमआई बैंड की झलक दिखाने के अलावा ली ने कंपनी के नए शाओमी आईहेल्थ बॉक्स को भी पेश किया। इसके जरिए यूज़र ब्लड प्रेशर और धड़कन की रफ्तार जांच पाएंगे। इसका डिस्प्ले 4.3 इंच का है और यह वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस है। शाओमी आईहेल्थ बॉक्स की कीमत 399 चीनी युआन (करीब 4,000 रुपये) है।
Advertisement
 

नए 10000 एमएएच एमआई पावर बैंक का दाम 149 चीनी युआन (करीब 1,500 रुपये) है और यह यूएसबी-टाइप सी सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

इस इवेंट में कंपनी ने अपने शाओमी एमआई मैक्स स्मार्टफोन को लॉन्च किया। इस हैंडसेट के तीन वेरिएंट पेश किए गए। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) होगी। 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस वर्ज़न 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में मिलेगा। तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और स्नपैड्रैगन 652 प्रोसेसर वाला होगा। यह मार्केट में 1,999 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.