शाओमी मी ब्लूटूथ हेडसेट 899 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

शाओमी रेडमी 4 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बीच कंपनी ने मी ब्लूटूथ हेडसेट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह ब्लूटूथ हेडसेट 899 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 15 मई 2017 18:50 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के नए हेडसेट का वज़न 6.5 ग्राम है
  • भारत में इसके ब्लैक कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है
  • मी ब्लूटूथ हेडसेट नॉयज़ कम करने के साथ ब्लूटूथ 4.1 को सपोर्ट करता है
शाओमी रेडमी 4 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बीच कंपनी ने मी ब्लूटूथ हेडसेट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह ब्लूटूथ हेडसेट 899 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। शाओमी के नए हेडसेट का वज़न 6.5 ग्राम है और भारत में इसके ब्लैक कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, हेडसेट को प्री-ऑर्डर करने के 5 दिन के अंदर ग्राहकों के पास भेज दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि प्रोडक्ट पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द ही उपलब्ध कराएगी।

शाओमी मी ब्लूटूथ हेडसेट से फोन कॉल कर या रिसीव कर सकते हैं। कॉल रिजेक्ट करना, किसी नंबर को रीडायल करना, कॉल ट्रांसफर करना, थ्री-वे कॉल करना, म्यूज़िक प्ले या पाउज़ करना, ये सारे काम भी हेडसेट से किए जा सकते हैं। यह हेडसेट सेरामिक एंटीने के साथ आता है। इसमें गोलाकार साउंड कैविटी, ब्लूटूथ चिप और नॉयज़ कैंसलिंग सिलिकॉन माइक्रोफोन हैं।

मी ब्लूटूथ हेडसेट नॉयज़ कम करने के साथ ब्लूटूथ 4.1 को सपोर्ट करता है। यह दावा कंपनी का है। यह 4जी नेटवर्क के इंटरफेरेंस को कम करता है और इस तरह से डिवाइस की क्षमता और फंक्शनालिटी बढ़ाता है। शाओमी मी ब्लूटूथ हेडसेट आम इस्तेमाल में 3-4 घंटे तक चलेगा। कंपनी का दावा है कि इसका स्टैंडबाय टाइम करीब 100 घंटे है। गौर करने वाली बात है कि इस ब्लूटूथ हेडसेट को दो डिवाइस के पेयर किया जा सकता है।

शाओमी का नया ब्लूटूथ हेडसेट तीन अलग-अलग साइज़ के सिलिकॉन इयरबड्स के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.