Xiaomi Mi Band 4 होगा 11 जून को लॉन्च, कलर डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद

Xiaomi के Mijia ब्रांड के वीबो पोस्ट से Mi Band 4 के लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है। फिटनेस ट्रेकर को चीनी मार्केट में 11 जून को उतारा जाएगा।

Xiaomi Mi Band 4 होगा 11 जून को लॉन्च, कलर डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • दावा है कि Mi Band 4 कलर ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा
  • Mi Band 4 की कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है
  • भारत में 10 लाख से ज़्यादा मी बैंड 3 बिके हैं
विज्ञापन
Xiaomi Mi Band 4 को चीनी मार्केट में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi के Mijia ब्रांड ने लेटेस्ट मी बैंड के लॉन्च तारीख का खुलासा Weibo पर किया है। Mi Band 4 फिटनेस बैंक कंपनी के बेहद ही लोकप्रिय Mi Band 3 का अपग्रेड होगा जिसे बीते साल सितंबर में भारत लाया गया था। Xiaomi ने इस साल मार्च महीने में दावा किया था कि वह भारत में 10 लाख से ज़्यादा मी बैंड 3 बेचने में सफल रही है। Mi Band 4 में कलर डिस्प्ले और बेहतर हार्ट रेट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

Xiaomi के Mijia ब्रांड के वीबो पोस्ट से Mi Band 4 के लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है। फिटनेस ट्रेकर को चीनी मार्केट में 11 जून को उतारा जाएगा। टीज़र पोस्टर से इस फिटनेस बैंड में कलर डिस्प्ले दिए जाने को इशारा मिला है। इस फीचर की चर्चा पहले से भी थी।
 
xiaomi

अगर हम हाल ही में लीक हुई तस्वीरों पर गौर करें तो Mi Band 4 कलर ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा जो Mi Band 3 की स्क्रीन से बड़ा होगा। नए मॉडल के बारे में बेहतर बैटरी लाइफ देने का दावा है। इसके अलावा यह शाओमी ब्रांड के पिछले फिटनेस बैंड की तुलना में इनहांस्ड हार्ट रेट सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा एनएफसी मॉडल भी लाए जाने की खबर है।

Mi Band 4 की कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि, इसकी कीमत पुराने मी बैंड के दाम के आसपास होने की उम्मीद है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले Mi Band 3 के शुरुआती वेरिएंट को 199 चीनी युआन (करीब 1,994 रुपये) में उतारा गया था। मी बैंड 3 भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Band 4, Mi Band 4, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »