Mi Smart Band 5 हुआ 2,499 रुपये में लॉन्च, जानें सारी खूबियां

Mi Smart Band 5 की कीमत भारत में 2,499 रुपये है, जो कि ब्लैक, नेवी ब्लू, टील, पर्पल और ऑरेज़ स्ट्रैप कलर ऑप्शन के साथ आया है। Mi Smart Band 5 की सेल 1 अक्टूबर से Mi.com और Amazon.in के माध्यम से शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 14:04 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 5 में महिलाओं की हेल्थ को ट्रैक करता है
  • मी स्मार्ट बैंड 5 स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्टेप काउंट, कैलोरी काउंट आदि में मद
  • मी स्मार्ट बैंड में पेश किए गए हैं 5 कलर ऑप्शन

Mi Smart Band 5 पावर सेविंग मोड में प्रदान करता है 21 दिन की बैटरी लाइफ

Mi Smart Band 5 को Xiaomi के लेटेस्ट फिटनेस बैंड के रूप में भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह 1.1 इंच एमोलेड कलर फुच टच डिस्प्ले से लैस है, जो कि विभिन्न कलर ऑप्शन के साथ पेश की गई है। मी स्मार्ट बैंड 5 में 11 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिसमें योगा, रोइंग मशीन और फ्री एक्सरसाइज़ शामिल है। अन्य फिटनेस और हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, वुमेन हेल्थ ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। मी स्मार्ट बैंड 5 को लेकर कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 14 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
 

Mi Smart Band 5 price in India, sale date

मी स्मार्ट बैंड 5 की कीमत भारत में 2,499 रुपये है, जो कि ब्लैक, नेवी ब्लू, टील, पर्पल और ऑरेज़ स्ट्रैप कलर ऑप्शन के साथ आया है। Mi Smart Band 5 की सेल 1 अक्टूबर से Mi.com और Amazon.in के माध्यम से शुरू होगी। वहीं, इसके बाद जल्द ही इसे रिटेल स्टोर्स और मी होम स्टोर्स के माध्यम से भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

Mi Smart Band 5 features

मी बैंड 5 में 1.1 इंच एमोलेड कलर फुल टत डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 126x294 पिक्सल, 16 बिट कलर और 450 निट्स ब्राइटनेस है। कहा गया है कि इसमें Mi Smart Band 4 की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi का दावा है कि यह बैंड सिंगल चार्ज पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है और पावर सेविंग मोड में 21 दिनों तक चलता है। इसके अलावा कंपनी ने लेटेस्ट Mi Band में मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट पेश किया है, ताकि केवल चार्जिंग के लिए स्ट्रैप से कैप्सूल निकालने की जरूरत न पड़े। मी स्मार्ट बैंड 5 को पूरा चार्ज होने में 2 घंटे से भी कम का समय लगता है।

जैसे कि हमने बताया मी स्मार्ट बैंड 5 में 11 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है, जिसमें आउटडोर रनिंग, वॉकिंग, राइडिंग, इनडोर रनिंग, इंडोर स्विमिंग, फ्री एक्सरसाइज़, योगा, रोइंग मशीन, इंडोर राइडिंग, इलिप्टिकल मशीन और रोप स्किपिंग आदि शामिल हैं।
Advertisement

मी स्मार्ट बैंड 5 में मौजूद हेल्थ व फिटनेस फीचर्स की बात करें, तो इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, रेसटिंग हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटरिंग, डीप स्लीप, लाइट स्लीप, REM (rapid eye movement), स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ब्रिदिंग एक्सरसाइज़ गाइड, स्टेप काउंट, कैलोरी काउंट और गोल सेटिंग्स आदि मौजूद है। इसके अलावा, यह वुमेन हेल्थ को भी ट्रैक करता है। शाओमी का कहना है कि इसमें अपग्रेडिड PPG Bio सेंसर को इनेबल किया गया है, जो कि 50 प्रतिशत से भी अधिक सही हार्ट रेट मॉनिटरिंग करता है।

मी स्मार्ट बैंड 5 PAI स्कोर (Personal Activity Intelligence) भी पेश करता है, जो कि आपको यह जानेन में मदद करता है कि आपको स्वस्थ रहने के लिए कितना एक्टिव रहने की जरूरत है। यह आपके जेंडर, आयु, हार्ट रेट और डेटा प्वाइट्स को कैल्क्यूलेट करके जानकारी प्रदान करता है। इस बैंड के प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो यह 5 मीटर तक वाटर रसिस्टेंट है, इसमें कस्टामाइज़ वॉच फेस, म्यूज़िक कंट्रोल, रिमोट शटर, फोन और मैसेज के लिए नोटिफिकेशन, वेदर फोरकास्ट, टाइमर व अलार्म आदि मौजूद है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Good battery life
  • Over 100 watch face options
  • Dedicated stress monitor, menstrual tracker
  • Bad
  • Similar design as the predecessor
  • PAI feature strains the battery
  • Inconsistent call alerts
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

AMOLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

Android

Battery Life (Days)

14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.