Xiaomi ने पेश किए 2 वॉटरप्रूफ ब्‍लूटूथ स्‍पीकर, 30W साउंड, सिंगल चार्ज में चलेंगे 12 घंटे

Xiaomi Sound Outdoor को ब्‍लैक, ब्‍लू और रेड कलर में लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 14:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने पेश किए दो ब्‍लूटूथ स्‍पीकर
  • बहुत जल्‍द इन्‍हें खरीदा जा सकेगा
  • दोनों स्‍पीकर वॉटरप्रूफ हैं, इन्‍हें IP67 रेटिंग मिली है

Sound outdoor का डिजाइन ऐसा है कि ज्‍यादातर बैग्‍स में यह फ‍िट हो सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने इंटरनेशनल मार्केट में दो ब्‍लूटूथ स्‍पीकर पेश किए हैं। इनके नाम Xiaomi Sound Pocket और Xiaomi Sound Outdoor हैं। दोनों ही स्‍पीकर कंपनी की ग्‍लोबल साइट पर लिस्‍ट कर दिए गए हैं, जहां इनके फीचर्स और स्‍पेक्‍स के बारे में जानकारी दी गई है। शाओमी साउंड आउटडोर को ब्‍लैक, ब्‍लू और रेड कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसका कॉम्‍पैक्‍ट साइज लोगों को लुभा सकता है। यह स्‍पीकर 30 वॉट का आउटपुट जनरेट करता है। 
 

Xiaomi Sound Outdoor, Xiaomi Sound Pocket Price 

Xiaomi Sound Outdoor और Sound Pocket की कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। मुमकिन है कि जल्‍द इन्‍हें यूराेप और नॉर्थ अमेरिका के मार्केट में लाया जा सकता है। 
Advertisement
 

Xiaomi Sound Outdoor, Xiaomi Sound Pocket Speicfication 

जैसाकि हमने बताया Xiaomi Sound Outdoor को ब्‍लैक, ब्‍लू और रेड कलर में लिया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि उसका साउंडबार ले जाने में आसान और काफी मजबूत है। इसका डिजाइन ऐसा है कि ज्‍यादातर बैग्‍स में यह फ‍िट हो सकता है। छोटे साइज के बावजूद यह 30W का आउटपुट जनरेट करता है। यह मुमकिन होता है स्‍पीकर में लगे बिल्‍ट-इन सबवूफर से, 2 निष्क्रिय रेडिएटर और ट्वीटर से। 

Xiaomi Sound Outdoor को IP67 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। इसमें 5.4 ब्‍लूटूथ टेक्‍नॉलजी है। टास्‍क को आसान करने के लिए बटन्‍स दिए गए हैं। 2600 एमएएच की बैटरी है, जो 50 फीसदी वॉल्‍यूम में 12 घंटे चल सकती है। 
Advertisement

बात करें Xiaomi Sound Pocket की, तो वह Outdoor मॉडल से कॉम्‍पैक्‍ट है। यह ब्‍लैक कलर में आता है और पर्सनल यूज के लिए बेहतर हो सकता है। IP67 रेटिंग के साथ यह स्‍पीकर 5W का आउटपुट जनरेट करता है। दावा है कि 40 फीसदी वॉल्‍यूम में इसकी बैटरी 10 घंटे चल जाती है।  

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.