Xiaomi Clip ओपन ईयर ईयरबड्स लॉन्च, 38 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपने नए ओपन ईयर ईयरबड्स Xiaomi Clip लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2026 09:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Clip में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Xiaomi Clip की बैटरी 38 घंटे तक चल सकती है।
  • Xiaomi Clip में पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग से लैस हैं।

Xiaomi Clip में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपने नए ओपन ईयर ईयरबड्स Xiaomi Clip लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में ओपन-ईयर क्लिप ऑन डिजाइन के साथ धूल और पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग दी गई है। शाओमी ने ईयरबड्स में AI-पावर्ड फीचर्स जैसे कि रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन, ट्रांसलेशन टूल्स और कन्वर्सेशनल XiaoAI एसिस्टेंट मोड भी शामिल हैं। ये ईयरबड्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसेज का सपोर्ट करते हैं, जिसके साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 मिलता है। आइए Xiaomi Clip के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Clip Price

Xiaomi Clip की कीमत CNY 849 (लगभग 12,000 रुपये) है। वहीं ईयरबड्स की शुरुआती सेल के दौरान कीमत CNY ​​799 (लगभग 11,300 रुपये) हो रही है। उपलब्धता की बात करें तो ये ईयरबड्स शाओमी की वेबसाइट, ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर और चीन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है। इन ईयरबड्स को ऑब्सीडियन ब्लैक, पैरट पर्पल, पर्ल व्हाइट और सैटिन गोल्ड में खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Xiaomi Clip Features, Specifications

Xiaomi Clip में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जिसमें माइक्रोक्रिस्टलाइन मेटल-कोटेड डायफ्राम का उपयोग किया गया है। ईयरबड्स 20Hz से 48kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज में ऑडियो रीप्रोड्यूस करते हैं। वहीं कम्पैटिबल डिवाइस पर LHDC 5.0 के साथ हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो डिकोडिंग का सपोर्ट करते हैं। Xiaomi ने ईयरबड्स में VPU बोन-कंडक्शन माइक्रोफोन के साथ 3 माइक्रोफोन वाला ऐरे लगाया है। यह सिस्टम आसपास के नॉयज से इंसानी आवाज को अलग कर सकता है और शोर में कॉल क्लैरिटी को बेहतर बनाता है। एक डायरेक्शनल एकॉस्टिक स्ट्रक्चर भी है जो ऑडियो लीकेज को कम करने और कॉल और मीडिया प्लेबैक के दौरान प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए रिवर्स साउंड वेव्स का इस्तेमाल करता है।

ईयरबड्स XiaoAI के साथ लगातार वॉइस कंवर्सेशन का सपोर्ट करता है। इन ईयरबड्स में ऐप में कई AI बेस्ड प्रोडक्टिविटी टूल भी हैं, जिनमें लाइव लेक्चर और वीडियो प्लेबैक के लिए लाइव इंटरप्रिटेशन, रीयल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन, फेस टू फेस कंवर्सेशन ट्रांसलेशन,ऑन डिवाइस वॉयस रिकॉर्डिंग, ऑडियो और कॉल रिकॉर्डिंग सपोर्ट, रीयल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और AI जनरेटेड समरी शामिल हैं। Xiaomi Clip ईयरबड्स Apple के इकोसिस्टम के साथ कंपेटिबल  हैं और चार्जिंग केस खोजने के लिए Apple के Find My ऐप का सपोर्ट करते हैं। वहीं ईयरबड्स और चार्जिंग केस को अलग-अलग भी ट्रैक किया जा सकता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, AAC, SBC और LHDC 5.0 कोडेक शामिल हैं। वहीं ड्यूल डिवाइस स्मार्ट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ईयरबड्स एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। वहं जेस्चर कंट्रोल का भी सपोर्ट मिलता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो प्रत्येक ईयरबड में 60mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 510mAh की बैटरी है। फास्ट चार्जिंग की बदौलत 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे तक चल सकते हैं। AAC मोड में ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 9 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 38 घंटे तक चल सकते हैं। ये ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग से लैस हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.