डुअल डिस्प्ले और 45 दिन तक की बैटरी के साथ TicWatch Pro X लॉन्च, जानें कीमत

TicWatch Pro X की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,700 रुपये) है। यह वॉच खरीद के लिए 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगी। Mobvoi स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) है और इसकी प्री-बुकिंग TicWatch की आधिकारिक वेबसाइट और JD.com पर शुरू भी कर दी गई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2021 14:58 IST
ख़ास बातें
  • TicWatch Pro X में 1000 से ज्यादा वॉच फेस मौजूद हैं
  • टिकवॉच प्रो एक्स 1 जीबी रैम दी गई है
  • यह वॉच 8 जीबी स्टोरेज के साथ आती है

TicWatch Pro X वॉच सिंगल ब्लैक और ब्राउन स्ट्रैप में आती है

TicWatch Pro X को सोमवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Mobvoi की यह लेटेस्ट स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मिलती है। टिकवॉच प्रो एक्स Google's Wear ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है, इसमें डुअल-डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ 1.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले और FSTN LCD स्क्रीन दी है। स्मार्टवॉच होने के नाते इसमें 20 स्पोर्ट्स मोड और रेगुलर हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) सेंसर मिलते हैं। इस वॉच में VoLTE कॉल्स को हैंडल करने के लिए eSIM का सपोर्ट भी मौजूद है।
 

TicWatch Pro X price

TicWatch Pro X की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,700 रुपये) है। यह वॉच खरीद के लिए 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगी। Mobvoi स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) है और इसकी प्री-बुकिंग TicWatch की आधिकारिक वेबसाइट और JD.com पर शुरू भी कर दी गई है। यह वॉच सिंगल ब्लैक और ब्राउन स्ट्रैप में आती है।
Advertisement
 
 

TicWatch Pro X specifications

TicWatch Pro X वॉच Wear OS पर काम करती है। इसमें डुअल-डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ 1.39 इंच (454x454 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 326ppi है। इसमें FSTN LCD कलर डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 18 कलर विकल्प मिलते हैं। FSTN LCD को लेकर कहा जा रहा है कि वह इस वॉच में 595mAh बैटरी के साथ आती है, जो कि सिंगल चार्ज पर 45 दिन तक की यूसेज प्रदान करती है। जबकि एमोलेड डिस्प्ले 4 दिन तक की यूसेज प्रदान करती है।

जैसे कि हमने बताया यह वॉच स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्मार्टवॉच होने के नाते इसमें स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे, जिसमें हाइकिंग, वॉकिंग, रनिंग, फुटबॉल, योग, बास्केटबॉल, स्केटिंग, स्विमिंग और बहुत कुछ शामिल हैं। इसके अलावा, वॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड सैचुरेशन (SpO2) सेंसर, सेडन्टेरी रिमांडर आदि शामिल है।
Advertisement

इस स्मार्टवॉच में TicMotion फीचर भी दिया गया है, जो यूज़र्स की फिजिकल एक्टिविटी को डिटेक्ट कर ऑटोमैटिकली वर्कआउट मोड को शुरू कर देता है। टिकवॉच प्रो एक्स में ई-सिम सपोर्ट मौजूद है, जो कि यूज़र्स को 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ VoLTE कॉल करने में मदद करता है। इसमें Wi-Fi 802.11b/g/n, GPS, Glonass, Beidou, Galileo और QZSS फीचर्स मौजूद है। इसमें NFC सपोर्ट भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल ट्रांसपोर्ट कार्ड, एक्सेस कार्ड व पेमेंट के लिए किया जा सकता है।

TicWatch Pro X में 1000 से ज्यादा वॉच फेस मौजूद हैं। स्मार्टवॉच IP68 रेटेड है, जो कि इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है। यह वॉच Android 6.0 या फिर iOS 14.0 के ऊपर के वर्ज़न के लिए कम्पेटिबल है। इसमें 47mm डायल दिया गया है और यह वॉच 12.3mm मोटा और 411 ग्राम भारी है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Brown

Display Size

34mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.