Mobvoi ने लॉन्च की 10 दिन की बैटरी लाइफ वाली TicWatch GTK स्मार्टवॉच, जानें कीमत

TicWatch GTK स्मार्टवॉच की खास बात है कि इसकी बैटरी लाइफ 10 दिन तक चल सकती है। इसमें 14 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे सेंसर भी मौजूद हैं।

Mobvoi ने लॉन्च की 10 दिन की बैटरी लाइफ वाली TicWatch GTK स्मार्टवॉच, जानें कीमत

TicWatch GTK में 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं और इनको कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • TicWatch GTK में 1.3 इंच (240x240 पिक्सल) की डिस्प्ले है।
  • इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं जिनको कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है।
  • स्मार्टवॉच में मल्टीपल हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Mobvoi ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच TicWatch GTK लॉन्च की है। इस स्मार्टवॉच की खास बात ये है कि इसकी बैटरी लाइफ 10 दिन तक चल सकती है। इसमें 14 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। इस स्मार्टवॉच में एक साइंटिफिक स्लीप मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। वॉच मेटल बॉडी में बनी है जिसके साथ स्विमिंग ग्रेड वॉटर रसिस्टेंस और म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल भी मिलता है। Mobvoi की यह स्मार्टवॉच 1.3 इंच की कलर डिस्प्ले के साथ आती है जिसको पर्सनलाइज भी किया जा सकता है। इसमें यूजर फोटो को वॉचफेस की तरह इस्तेमाल कर सकता है। 
 

TicWatch GTK price

TicWatch GTK की कीमत 299 येन (लगभग 3500 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलती है। 
 

TicWatch GTK specifications

TicWatch GTK में 1.3 इंच (240x240 पिक्सल) की डिस्प्ले है। घड़ी मेटल बिल्ड में आती है। कंपनी का कहना है कि इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं और इनको कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है। यानि कि वॉचफेस पर आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। इसमें 14 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जैसे बास्केटबॉल, फुटबॉल, हाइकिंग, आउटडोर रनिंग, स्किपिंग, स्विमिंग, वॉकिंग आदि। 

इस स्मार्टवॉच में मल्टीपल हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर दिए गए हैं जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और साइंटिफिक स्लीप मॉनिटरिंग जैसे सेंसर भी हैं। धूल और पानी से बचाव के मामले में यह 5ATM रेटेड स्मार्टवॉच है। वॉच की बैटरी लाइफ इसके खास फीचर्स में से एक है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह 10 दिन तक चल सकती है। वॉच में एक गेस्चर स्पोर्ट भी दिया गया है जिससे यूज़र के हाथ उठाते ही इसकी डिस्प्ले चमक उठती है। इसमें ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट भी दिया गया है।

इस साल की शुरुआत में कंपनी ने TicWatch Pro X को चीन में लॉन्च किया था। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 4100 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। वियरेबल में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। यह गूगल के वियर ओेएस पर चलती है और इसमें ड्यूअल डिस्प्ले डिजाइन है। इस वॉच में 20 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »