Xiaomi का पहला स्मार्टवॉच दिखने में होगा ऐसा...

Xiaomi के सीईओ ली जून के एक वीबो पोस्ट में शाओमी वॉच नज़र आ रहा है। जून ने यह भी बताया है कि शाओमी वॉच ब्लैक और सिल्वर रंग में मिलेगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2019 12:30 IST
ख़ास बातें
  • जीपीएस, एनएफसी सपोर्ट, वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आएगा Xiaomi Watch
  • बड़ी बैटरी और स्पीकर होने की पुष्टि हुई है
  • स्मार्टवॉच ई-सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा

Xiaomi Watch: शाओमी का पहला स्मार्टवॉच दिखने में होगा ऐसा...

अभी एक दिन पहले Xiaomi ने खुलासा किया था कि वह अपने पहले स्मार्टवॉच पर काम कर रही है। अब शाओमी के इस डिवाइस की पहली झलक मिली है। इसका डिज़ाइन बहुत हद तक ऐप्पल वॉच से प्रेरित लगता है। नाम तो साफ नहीं है, लेकिन शाओमी के पहले स्मार्टवॉच का ब्लैक और सिल्वर रंग में आना तय है। Mijia, जो शाओमी की सहायक कंपनी है। प्रतीत होता है कि उसने ही इस स्मार्टवॉच को बनाया है। उसने इस स्मार्टवॉच का कुछ ब्योरा भी दिया है।

Xiaomi के सीईओ ली जून के एक वीबो पोस्ट में शाओमी वॉच नज़र आ रहा है। जून ने यह भी बताया है कि शाओमी वॉच ब्लैक और सिल्वर रंग में मिलेगा। तस्वीर में स्मार्टवॉच का फ्रंट पैनल 3डी कर्व्ड ग्लास के साथ नज़र आ रहा है।
 

Xiaomi Smartwatch: शाओमी स्मार्टवॉच के डिज़ाइन का पता चला
Photo Credit: Weibo/ Xiaomi



इसके अलावा Mijia के एक वीबो पोस्ट में शाओमी वॉच को दूसरी तरफ से दिखाया गया है। इससे स्मार्टवॉच की मोटाई का पता चलता है। इसके अलावा पावर बटन और माइक्रोफोन, क्राउन के बगल में है। इसके साथ इस्तेमाल किए गए टेक्स्ट से इशारा मिलता है कि स्मार्टवॉच सेल्युलर कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके अलावा Xiaomi वॉच अलग से इंटरनेट से कनेक्ट हो सकेगा। इसके बारे में जानकारी वीबो पोस्ट के जरिए दी गई। Mijia के मुताबिक, स्मार्टवॉच ई-सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

Xiaomi Watch जीपीएस, एनएफसी सपोर्ट, वाई-फाई कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और स्पीकर के साथ आएगा। यह स्मार्टवॉच स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा शाओमी के पहले स्मार्टवॉच के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी वियर ओएस पर आधारित एक स्मार्टवॉच पर काम कर रही थी। संभव है कि मी वॉच वही स्मार्टवॉच है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Watch, Mi Watch, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  2. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  3. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  4. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  6. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  7. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  9. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  10. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.