Photo Credit: Sennheiser
Sennheiser Accentum Clip ओपन ईयर बड्स में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।
Sennheiser ने पहले क्लिप-ऑन ईयरबड्स मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं जो Accentum Clip के नाम से आए हैं। ये ओपन ईयर ईयरबड्स एक लचीले हुक की मदद से कानों के साथ अटैच हो जाते हैं। इनमें पारंपरिक सिलिकॉन टिप्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ये ईयरबड्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी कहे गए हैं जो म्यूजिक तो सुनना चाहते हैं लेकिन साथ ही आसपास की आवाजों से जागरूक भी रहना चाहते हैं। इनमें 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। ये Dynamic Equalizer के साथ आते हैं। दो कलर ऑप्शंस में कंपनी ने इन्हें पेश किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Sennheiser Accentum Clip को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 1499 युआन (लगभग 20,800 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। खरीद के लिए ये ऑफिशियल वेबसाइट और JD.com पर उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन्हें क्रीम व्हाइट और क्लासिक ब्लैक में पेश किया है।
Sennheiser Accentum Clip ओपन ईयर बड्स में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। ये फ्लेक्सिबल हुक की मदद से कानों में अटैच होते हैं। प्रत्येक बड का वजन 6.8 ग्राम है। केस के साथ पैकेज का कुल वजन 57 ग्राम है। कंपनी ने इन्हें IP54 रेटिंग के साथ पेश किया है जिससे कि ये धूल और पानी के छींटों में आसानी से खराब न हों।
ईयरबड्स में डाइनेमिक इक्वेलाइजर का इस्तेमाल किया गया है जिससे कि ये वॉल्यूम के आधार पर फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स को एडजस्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर कम आवाज पर म्यूजिक सुन रहे हैं तो ये बेस को खुद ही बूस्ट कर देते हैं। इसी तरह तेज आवाज में बेस को फ्लैट कर सकते हैं। ईयरबड्स में SBC, AAC, और LDAC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। संगत डिवाइसेज के साथ ये हाई रिजॉल्यूशन पर प्लेबैक दे सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट इनमें दिया गया है। ये मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। उदाहरण के लिए यूजर इन्हें स्मार्टफोन और कम्प्यूटर के साथ एक ही समय में कनेक्ट कर सकता है। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने EQ और मैपिंग के लिए कस्टमाइजेशन का विकल्प भी दिया है। बैटरी की बात करें तो इनमें 36 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है। ये क्विक चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट