Samsung ने भारत में नए कलर वेरिएंट में लॉन्च की Galaxy Watch Ultra, जानें फीचर्स, प्राइस

इस स्मार्टवॉच में 1.5 इंच सर्कुल सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 47 mm का डायल और टाइटेनियम केसिंग है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 21:58 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टवॉच को ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है
  • नए टाइटेनियम ब्लू कलर के साथ इस स्मार्टवॉच का प्राइस 59,999 रुपये का है
  • सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफोन की नई सीरीज भी लॉन्च की है

इस स्मार्टवॉच में 47 mm का डायल और टाइटेनियम केसिंग है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने बुधवार को Galaxy Watch 8 सीरीज को बुधवार भारत के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी ने Watch Ultra को अपडेट नहीं किया है। इसे एक नए कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पिछले वर्ष पेश की गई Watch Ultra के समान हैं। यह स्मार्टवॉच 10ATM वॉटर रेजिस्टेंट बिल्ड है। इसकी टाइटेनियम केसिंग है और इसे MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है। सैमसंग ने Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 के साथ Galaxy Watch 8 सीरीज को भी लॉन्च किया है। 

Samsung Galaxy Watch Ultra Titanium Blue का प्राइस

यह स्मार्टवॉच नए Titanium Blue कलर में उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा Titanium Silver, Titanium Grey और Titanium White कलर्स में पहले से उपलब्ध है। नए कलर के साथ इस स्मार्टवॉच का प्राइस 59,999 रुपये का है। भारत में इसके लिए प्री-बुकिंग सैमसंग की वेबसाइट और कंपनी के एक्सक्लूसिव के जरिए कराई जा सकती है। इस स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को इसकी जल्द डिलीवरी मिलेगी। 

Samsung Galaxy Watch Ultra Titanium Blue के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस स्मार्टवॉच में 1.5 इंच सर्कुल सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 47 mm का डायल और टाइटेनियम केसिंग है। यह डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP6X रेटेड और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए 10ATM रेटेड है। इस स्मार्टवॉच को ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है। यह -20 डिग्री से लेकर 55 डिग्री तक के अत्यधिक तापमान में भी फंक्शन कर सकती है। Galaxy Watch Ultra 2 में 2 GB का RAM और 64 GB की स्टोरेज है। इसके दाएं कोने पर एक क्विक बटन दिया गया है जिससे यूजर्स वॉल्यूम को तुरंत 86 dB तक कर सकते हैं। यह L1 और L5 दोनों फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 के हेल्थ और फिटन्स फीचर्स में फॉल डिटेक्शन, स्लीप मॉनिटरिंग, हाई स्ट्रेस अलर्ट, रनिंग कोच और एनर्जी स्कोर शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच हार्ट रेट, वेस्कुलर लोड और ब्लड प्रेशर के डेटा को भी ट्रैक करती है। इसमें ECG सेंसर भी दिया गया है, जो यूजर के Antioxidant इंडेक्स को मापता है। इस स्मार्टवॉच की 590 mAh की बैटरी वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग का दावा है कि यह Exercise Power Saving Mode में सिंगल चार्ज में 48 घंटे और कम्प्लीट पावर सेविंग मोड में 100 घंटे तक कार्य करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.