Samsung ने Galaxy Watch for Kids किया पेश, बच्चों के स्मार्टवॉच यूज करना होगा सेफ और मजेदार

Samsung ने Google के साथ साझेदारी में बच्चों के लिए Galaxy Watch for Kids पेश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने Google के साथ साझेदारी में Galaxy Watch for Kids पेश किया है।
  • यह बच्चों से कहीं भी जाने पर कनेक्ट रहने और सीखने की अनुमति देता है।
  • Galaxy Watch for Kids अमेरिका में रोल आउट होना शुरू हो गई है।

Galaxy Watch for Kids बच्चों की सेफ्टी का ध्यान रखती है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Google के साथ साझेदारी में बच्चों के लिए Galaxy Watch for Kids पेश की है। यह Galaxy Watch7 LTE के लिए एक नया स्मार्टवॉच एक्सपीरियंस है जो बच्चों से कहीं भी जाने पर कनेक्ट रहने और सीखने की अनुमति देता है। वियर ओएस पर काम करने वाली यह वॉच कई फीचर्स प्रदान करती है जो कि बच्चों के लिए स्मार्टवॉच उपयोग को सुरक्षित और मजेदार तरीका बनाती है।


Galaxy Watch for Kids उपलब्धता


Galaxy Watch for Kids अमेरिका में रोल आउट होना शुरू हो गई है। यह Galaxy Watch7 LTE मॉडल पर Samsung.com और Verizon, T-Mobile और AT&T पर उपलब्ध होगी।


Galaxy Watch for Kids Features


पैरेंटल कंट्रोल के लिए माता-पिता अपने बच्चे की वॉच को मैनेज करने के लिए फैमिली लिंक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें यह सेट करना कि वे किसे कॉल और टेक्स्ट कर सकते हैं, ऐप्स को मंजूरी देना या ब्लॉक करना और मैप्स पर उनकी लोकेशन देखना शामिल है। यह वॉच कई तरह के प्री-इंस्टॉल एजुकेशनल ऐप्स जैसे कि MathTango, Crayola Create & Play और PBS Kids के साथ आती है। बच्चे अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स और थीम वाले कई प्रकार के कलरफुल और मजेदार वॉच फेस का चयन कर सकते हैं। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए वॉच बच्चों के एक्टिविटी लेवल, हार्ट रेट और स्लीप पैटर्न को ट्रैक कर सकती है। वॉच में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 1.5 दिन तक चल सकती है।

वॉच के फायदों की बात करें तो यह बच्चों से कनेक्ट रहने में मदद करती है, वॉच बच्चों को अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ टच में रहने की सुविधा देती है, चाहे उनके पास स्मार्टफोन हो या नहीं। एजुकेशनल ऐप्स और वॉच फेस बच्चों को नए स्किल सीखने और डेवलप करने में मदद कर सकते हैं। वॉच बच्चों को एक्टिव रहने और उनकी फिटनेस प्रोग्रेस को ट्रैक करने में मदद कर सकती है। माता-पिता अपने बच्चे के लोकेशन और एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए फैमिली लिंक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.