Redmi Watch 5 स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, 24 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Xiaomi ने अब ग्लोबल मार्केट में Redmi Watch 5 को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जनवरी 2025 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 5 में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Watch 5 की कीमत 109 Euros (लगभग 9,660 रुपये) है।
  • Redmi Watch 5 में 550mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Watch 5 में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अब ग्लोबल मार्केट में Redmi Watch 5 को पेश कर दिया है। इस वॉच को पहले ही नवंबर में चीनी बाजार में पेश किया जा चुका है। इस वॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ब्राइटनेस के साथ 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। 150 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करने वाली इस वॉच में 550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 24 दिनों तक चल सकती है। आइए Redmi Watch 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi Watch 5 Price


कीमत की बात की जाए तो Redmi Watch 5 की कीमत 109 Euros (लगभग 9,660 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच ओब्सीडियन ब्लैक, सिल्वर ग्रे और लेवेंडर पर्पल कलर में उपलब्ध है।


Advertisement
Redmi Watch 5 Specifications


Redmi Watch 5 में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 432 x 514 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स ब्राइटनेस और 324 PPI है। यह वॉच 200+ कस्टमाइजेबल फेस का सपोर्ट करती है। यह वॉच Xiaomi हाइपरओएस के साथ एंड्रॉइड 8.0 और इसके बाद के वर्जन या आईओएस 12.0 या इसके बाद के वर्जन वाले स्मार्टफोन का सपोर्ट करती है। यह वॉच ब्लूटूथ 5.3 के साथ आती है और इसमें बिल्ट-इन जीएनएसएस दिया गया है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए स्पीकर और ड्यूल माइक दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीएनएसएस, एनएफसी और ब्लूटूथ v5.3 शामिल है।

Watch 5 में 150+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। हेल्थ फीचर्स के लिए यह डेली एक्टिविटी, हार्ट रेट, SpO2, स्लीप, स्ट्रेप, वुमेन हेल्थ, ब्रीदिंग और काफी कुछ को ट्रैक करती है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ऑप्टिकल हार्ट और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर दिए गए हैं। वॉच कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल के साथ, वेदर अपडेट, टाइमर और बहुत कुछ का सपोर्ट करती है। वॉच 5ATM / 50 मीटर रेटिंग से लैस है। इसमें 550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 24 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 47.5 मिमी, चौड़ाई 41.1 मिमी, मोटाई 11.3 मिमी और वजन 33.5 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Titanium

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.