Redmi Watch 3: 12 दिनों के बैटरी बैकअप और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच इस देश में लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Watch 3 को यूरोप में 119 यूरो (करीब 10,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, अपडेटेड: 24 मार्च 2023 20:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 3 को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है
  • पिछले साल दिसंबर में इसे चीन में लॉन्च किया गया था
  • हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप एंड स्ट्रेस ट्रैकर से लैस है वॉच

Redmi Watch 3 को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था

Redmi Watch 3 को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। चाइनीज निर्माता की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 390 × 450 पिक्सल के स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.75 इंच का गोल AMOLED डिस्प्ले है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के साथ कई हेल्थ सूट और वॉच फेस के साथ आती है। स्मार्टवॉच दो कलर वेरिएंट- ब्लैक और आइवरी में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि वियरेबल में एसओएस इमरजेंसी कॉल फीचर है और इसमें 289mAh बैटरी है।
 

Redmi Watch 3 price, availability

Redmi Watch 3 को यूरोप में 119 यूरो (करीब 10,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, भारत और अन्य बाजारों में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्मार्टवॉच दो अलग-अलग कलर वेरिएंट- ब्लैक और आइवरी में आती है। स्मार्टवॉच को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi Watch 3 specifications

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Watch 3 में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्वायर डायल वाली यह वॉच पहले के मुकाबले 14.8 प्रतिशत बड़ी स्क्रीन और 600 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। 

वॉच के दाईं ओर एक बटन है। कंपनी का दावा है कि यह सेफ्टी के लिए 50 मीटर तक पानी में सुरक्षित रह सकती है। Watch 3 में हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप एंड स्ट्रेस ट्रैकर, ब्रीद एक्सरसाइज और महिलाओं के मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर से लैस है। यह डिवाइस 120 से अधिक एक्सरसाइज मोड्स का सपोर्ट करती है। 

इसमें आउटडोर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए एक इनबिल्ट जीपीएस भी है। Redmi Watch 3 में ब्लूटूथ कॉलिंग, इमरजेंसी एसओएस मोड और अन्य फीचर्स हैं। बैटरी के लिए इसमें 289mAh की बैटरी दी गई है जो कि 12 दिनों तक चलने का दावा करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  3. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  5. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  6. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  7. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  8. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  9. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  10. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.