• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • बड़ी डिस्प्ले, 14 दिनों की बैटरी से लैस Redmi Watch 3 और Band 2 लॉन्च, 50 मीटर गहरे पानी में भी करेगा काम

बड़ी डिस्प्ले, 14 दिनों की बैटरी से लैस Redmi Watch 3 और Band 2 लॉन्च, 50 मीटर गहरे पानी में भी करेगा काम

Redmi Band 2 में 1.47 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलती है जो कि पुरानी जनरेशन के मुकाबले में 76 प्रतिशत बड़ी है। यह 9.99mm स्लिम है और इसमें कोई बटन नहीं है।

बड़ी डिस्प्ले, 14 दिनों की बैटरी से लैस Redmi Watch 3 और Band 2 लॉन्च, 50 मीटर गहरे पानी में भी करेगा काम

Photo Credit: Mi China

ख़ास बातें
  • Redmi Watch 3 में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Band 2 में 1.47 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलती है।
  • Redmi Watch 3 की कीमत RMB 499 (5,923 रुपये) है।
विज्ञापन
Redmi Watch 3 और Redmi Band 2 को आज चीन में लॉन्च कर दिया गया है। वियरेबल गैजेट्स ने Redmi K60 सीरीज स्मार्टफोन के साथ डेब्यू किया है। Watch 3 बीते साल आई Watch 2 के सक्सेसर के तौर पर आई है, जबकि Band 2 साल 2020 में आए Band का सक्सेसर है। यह आप इन लेटेस्ट डिवाइस के बारे में विस्तार से जान सकते हैं कि इनमें क्या कुछ खास होने वाला है।
 

Redmi Watch 3 और Redmi Band 2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Redmi Watch 3 की कीमत RMB 499 (5,923 रुपये)है। वहीं Redmi Band 2 की कीमत RMB 159 (1,887) रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह मिडनाइट ब्लैक और ड्रीम व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है। दोनों डिवाइस आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
 

Redmi Watch 3 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Watch 3 में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्वायर डायल वाली यह वॉच पहले के मुकाबले 14.8 प्रतिशत बड़ी स्क्रीन और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इसमें दाईं ओर एक बटन है। सेफ्टी के लिए 50 मीटर तक पानी में सुरक्षित रह सकती है। Watch 3 में हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप एंड स्ट्रेस ट्रैकर, ब्रीद एक्सरसाइज और महिलाओं के मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर से लैस है। यह डिवाइस 120 से अधिक एक्सरसाइज मोड्स का सपोर्ट करती है। इसमें आउटडोर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए एक इनबिल्ट जीपीएस भी है। Redmi Watch 3 में ब्लूटूथ कॉलिंग, इमरजेंसी एसओएस मोड और अन्य फीचर्स हैं। बैटरी के लिए इसमें 289mAh की बैटरी दी गई है जो कि 12 दिनों तक चल सकती है।
 

Redmi Band 2 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के लिए Redmi Band 2 में 1.47 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलती है जो कि पुरानी जनरेशन के मुकाबले में 76 प्रतिशत बड़ी है। यह 9.99mm स्लिम है और इसमें कोई बटन नहीं है। डिवाइस 5 ATM तक वाटरप्रूफ है। फिटनेस बैंड में हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप एंड स्ट्रेस ट्रैकर, ब्रीद एक्सरसाइज और मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर जैसे हेल्थ-ट्रैकिंग सेंसर हैं। यह 30 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है। इसमें 210mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »