सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलने वाला Redmi Smart Band 2 पेश, 50 मीटर गहरे पानी में भी नहीं होगा खराब

Redmi Smart Band 2 की कीमत ¥4,990 यानी कि 3,114 रुपये है। ग्राहक इसे अर्ली वर्ड ऑफर के तहत 6 फरवरी तक सिर्फ ¥4,490 यानी कि 2,832 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Redmi ने जापानी बाजार में Redmi Smart Band 2 को लॉन्च किया है।
  • Redmi Smart Band 2 की कीमत ¥4,990 यानी कि 3,114 रुपये है।
  • Redmi Band 2 में 1.47 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।

Redmi Smart Band 2

Photo Credit: Redmi

चीनी टेक दिग्गज Redmi ने जापानी बाजार में Redmi Smart Band 2 को लॉन्च किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने दिसंबर 2022 में Redmi Band 2 पेश किया था और कुछ कुछ समय पहले खुलासा हुआ था की स्मार्ट बैंड जल्द ही यूरोप में उपलब्ध होगा, लेकिन अब यह अलग नाम से आया है। यहां हम आपको Redmi Smart Band 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

Redmi Smart Band 2 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो जापान में Redmi Smart Band 2 की कीमत ¥4,990 है, जो भारतीय रुपये में लगभग 3,114 होती है। ग्राहक इसे अर्ली ऑफर के तहत 6 फरवरी तक सिर्फ ¥4,490 (लगभग 2,832 रुपये) में खरीद सकते हैं।

Redmi Smart Band 2 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Band 2 में 1.47 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 172 x 320 पिक्सल, 247 ppi पिक्सल डेंसिटी और 450nits तक पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस प्री-लोड हैं। वहीं इस बैंड के कुछ वॉच फेस को कस्टमाइज किया जा सकता है, वहीं यूजर्स गैलेरी से फोटो लेकर वॉच फेस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Redmi Band 2 में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सेंसर और हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर है जो कि विभिन्न हेल्थ फंक्शन के तौर पर काम आता है। इस बैंड में स्लीप क्वालिटी को मापा जा सकता है। यह स्मार्ट बैंड में स्टेप काउंटर और फीमेल हेलथ ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है। अगर आप स्पोर्ट्स लवर हैं तो आपके लिए इसमें 30 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जो कि आपको आउटडोर रनिंग और योग से लेकर अन्य स्पोर्ट्स को ट्रैक करने की अनुमति प्रदान करते हैं।

रेडमी बैंड 2 में 210mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है। इंटेसिव यूसेज के साथ भी यूजर्स को 6 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। यह रिचार्ज करने के लिए एक स्पेशल मैग्नेटिक चार्जर का इस्तेमाल करती है। सबसे आखिर में स्मार्ट बैंड 2 में 5ATM सर्टिफिकेशन है जो कि इसे 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट बनाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.