AI से लैस 20 दिनों की बैटरी लाइफ वाली ‘Realme Watch S2’ भारत में लॉन्‍च, नए ईयरबड्स भी आए, जानें कीमत

realme Watch S2 को ओशियन सिल्‍वर और मिडनाइट ग्रे कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जुलाई 2024 15:01 IST
ख़ास बातें
  • realme Buds T310 ईयरबड्स की कीमत 2499 रुपये
  • 4499 रुपये में ली जा सकेगी नई रियलमी वॉच
  • 5 अगस्‍त से फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर सेल
Realme Watch S2 and Buds T310 Launched : रियलमी ने मंगलवार को भारत में अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज लॉन्‍च की। साथ ही नए ईयरबड्स और स्‍मार्टवॉच से भी पर्दा हटाया। Realme Watch S2 कंपनी की नई पेशकश है, जिसे एआई की खूबियों से संवारा गया है। Buds T310 के रूप में वह ऐसे ईयरबड्स लेकर आई है, जो तीन स्‍तरों पर नॉइस को घटा सकते हैं और सिंगल चार्ज में 40 घंटे साथ निभाते हैं। दोनों ही प्रॉडक्‍ट आकर्षक कीमत में आते हैं और इन्‍हें फ्लिपकार्ट व रियलमीडॉटकॉम से लिया जा सकेगा। 
 

Realme Watch S2, Buds T310 Price in India 

realme Watch S2 को ओशियन सिल्‍वर और मिडनाइट ग्रे कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4999 रुपये है। ऑफर प्राइस में यह 4499 रुपये में ली जा सकेगी। यह वॉच मैटलिक ग्रे वेरिएंट में भी आई है, जिसके दाम 5299 रुपये हैं। ऑफर प्राइस में यह 4999 रुपये में मिल रही है। वॉच की फर्स्‍ट सेल 5 अगस्‍त को दोपहर 12 बजे से रियलमीडॉटकॉम, फ्लिपकार्ट पर होगी। 
Advertisement

realme Buds T310 के दाम 2499 रुपये हैं। ऑफर प्राइस में यह 2199 रुपये में ली जा सकेगी। ये ईयरबड्स- मोनेट पर्पल, वाइब्रेंट ब्लैक और एजाइल वाइट कलर्स में आते हैं। इनकी पहली सेल भी 5 अगस्‍त को दोपहर 12 बजे से होगी। 
 

Realme Watch S2, Buds T310 Specifications 

Realme Watch S2 में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जो स्‍टेनलेस स्‍टील टेक्‍सचर बॉडी में फ‍िट है। क्‍लाउड के जरिए यूजर्स वॉच के डिस्‍प्‍ले में 150 से ज्‍यादा वॉचफेस इस्‍तेमाल कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इसे स्‍पोर्ट्स और हेल्‍थ दोनों जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। 
Advertisement

सुपर एआई इंजन इस वॉच की अहम खूबी है, जिससे वॉच को एआई पर्सनल असिस्‍टेंट की तरह इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्‍लड ऑक्‍सीजन मॉनिटरिंग, प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह यूजर की नींद को भी ट्रैक करती है। कई रिमांडर भी भेजती है जैसे- पानी कम पीने पर मिलने वाला रिमांइडर। महिलाएं अपनी मैन्‍स्‍ट्रुअल साइकल को इस वॉच के साथ प्रीडिक्‍ट कर पाएंगी। 110 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड यह वॉच ऑफर करती है। 

वॉच को आईपी68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है। अन्‍य खूबियों में ब्‍लूटूथ कॉलिंग, इमोजी मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। बैटरी लाइफ आपकी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। सिंगल चार्ज में यह मैक्सिमम 20 दिन टिक सकती है।  
Advertisement

बात करें Realme Buds T310 की, तो यह आईपी55 रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि वॉटर और डस्‍ट रेजिस्‍टेंट हैं। आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के साथ इस्‍तेमाल किए जा सकते हैं। इनमें 46 डेसिबल का हाइब्रिड नॉइस कैंसिलेशन है। इससे यूजर को यह तय करने में मदद मिलती है कि उसे बाहर का शोर कितना कम करना है। इनमें 12.4एमएम के डायनैमिक बास ड्राइवर लगे हैं। दावा है कि इससे उम्‍दा ऑडियो एक्‍सपीरियंस मिलता है। ये 360 डिग्री ऑडियो इफेक्‍ट प्रदान करते हैं। कुल मिलाकर 40 घंटे तक चल जाते हैं। दावा है कि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन ऑफ रहने और 50 फीसदी वॉल्‍यूम पर बड्स 9 घंटे का प्‍लेबैक देते हैं महज 10 मिनट की चार्जिंग में 5 घंटे तक चलने का दम रखते हैं। ब्‍लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी इनमें दी गई है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.