12 दिन की बैटरी लाइफ के साथ Realme Watch 2 हुई लॉन्च, जानें कीमत और सभी फीचर्स

Realme Watch 2 में वर्गाकार डायल है और 1.4 इंच की डिस्पले है जिसका रिजोल्यूशन 320x320 पिक्सल है। इसमें 315mAh बैटरी है, जो कि 12 दिन का रन टाइम एक ही बार चार्ज करने में दे देती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2021 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch 2 में वर्गाकार डायल है और 1.4 इंच की डिस्पले है
  • Realme Watch 2 में 315mAh बैटरी है जो कि 12 दिन तक चलती है
  • इस स्मार्टवॉच को ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

हार्ट रेट और SpO2 लेवल पर नजर रखने के लिए इसमें खास सेंसर मिलते हैं

Realme Watch 2 शु्क्रवार को मलेशिया में लॉन्च हो गई है। यह Realme Watch की सक्सेसर है जिसे भारत में मई में लॉन्च किया गया था। Realme Watch 2 में वही वर्गाकार शेप वाला डायल दिया गया है जो कि इसकी प्रथम जेनरेशन की स्मार्टवॉच में था। रियलमी के अनुसार यह 12 दिन की बैटरी और 90 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। यह रियलमी AIoT डिवाइसेज के लिए कंट्रोल सेंटर की तरह भी काम कर सकती है। जिसमें Realme Buds Air, Realme Buds Q, ब्लूटूथ स्पीकर, लाइट बल्ब और अन्य घरेलू उपकरण शामिल हैं। हर्ट (हृदय) रेट और SpO2 लेवल पर नजर रखने के लिए इसमें सेंसर्स भी दिए गए हैं।
 

Realme Watch 2 price, availability

Realme Malaysia के स्पेशल वेबपेज पर इसकी कीमत MYR 229 (लगभग 4,100 रुपये) है। रियलमी का कहना है कि Realme Watch 2 को ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है और यह जल्दी ही देश में सेल के लिए उपलब्ध होगी। अभी दूसरे बाजारों में इसके लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Realme Watch 2 specifications

Realme Watch 2 में वर्गाकार डायल है और 1.4 इंच की डिस्पले है जिसका रिजोल्यूशन 320x320 पिक्सल है। Realme का कहना है कि इसमें वॉच फेसेज और लाइव वॉच फेसेज को यूजर अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। मगर उसके लिए OTA अपडेट की आवश्यकता होगी जो कि निकट भविष्य में जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। यह 90 प्रकार के स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। जिसमें बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, डांसिंग, गोल्फ, हाइकिंग, इनडोर साइकलिंग, आउटडोर रनिंग, टेबल टेनिस और योगा जैसे मुख्य स्पोर्ट्स मोड हैं।

Realme Watch 2 में 315mAh बैटरी है जो कि 12 दिन का रन टाइम एक ही बार चार्ज करने में दे देती है। कंपनी ने इसके साथ मेग्नेटिक चार्जर दिया है जो कि इस वॉच की बैटरी लाइफ को बरकरार रखेगा। कंपनी का कहना है कि इससे स्मार्ट लाइट्स, एसी, ब्लूटूथ स्पीकर, Realme Buds Air, and Realme buds Q जैसी डिवाइसेज भी कंट्रोल की जा सकती हैं। यह धूल और पानी के बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इसे तैराकी करते समय या शावर लेते समय नहीं प्रयोग किया जा सकता है।
Advertisement

इसमें एक प्रोफेशनल लेवल का PPG sensor दिया गया है जो लगातार आपके हृदय गति की दर को मॉनिटर करेगा। यह उस वक्त यूजर को अलर्ट करेगा जब उसका हर्ट रेट बहुत अधिक बढ रहा होगा। इसके अतिरिक्त इसमें SpO2 मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर जैसी फीचर भी दी गई हैं। इन सब के अलावा इसमें हाइड्रेशन रिमाइंडर, सिडेंटरी रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल और मेडीटेशन असिस्टेंट भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5 है और यह Android (Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन) ऑपरेटिव सिस्टम के साथ ही iOS (iOS 11 और उससे ऊपर के वर्जन) पर भी चलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.