Realme Buds Air 7 Pro होंगे 23 अप्रैल को पेश, 53dB ANC के साथ 48 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Realme बाजार में अपने ऑडियो लाइनअप में विस्तार करते हुए Realme Buds Air 7 Pro को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 17:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 7 Pro में ड्यूल डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • Realme Buds Air 7 Pro ईयरबड्स 48 घंटे तक बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं।
  • Realme Buds Air 7 Pro में डीप सी-ग्रेड 53dB नॉयज कैंसलेशन शामिल है।

Realme Buds Air 7 में 12.4 मिमी डायनामिक डीप ब्रास ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Realme

Realme बाजार में अपने ऑडियो लाइनअप में विस्तार करते हुए Realme Buds Air 7 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। आगामी ईयरबड्स 23 अप्रैल को Realme GT 7 स्मार्टफोन के साथ दस्तक देंगे। नए ईयरबड्स में ड्यूल ड्राइवर, एडवांस नॉयज कैंसलेशन और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी जैसे फ्लैगशिप लेवल फीचर्स हैं। यहां हम आपको Realme Buds Air 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Buds Air 7 Pro Specifications


Realme Buds Air 7 Pro में ड्यूल डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो हाई रेजॉल्यूशन ऑडियो और फ्रीक्वेंसी में बेहतर सेपरेशन प्रदान करते हैं। इसमें डीप सी-ग्रेड 53dB नॉयज कैंसलेशन शामिल है जो कि एंबिएंट नॉयज रिडक्शन के लिए एडेप्टिव एल्गोरिदम पर काम करता है। Realme का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 48 घंटे तक बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इसमें इन-ईयर फिट और स्टेम डिजाइन दिया गया है। ऑपेक फिनिश के साथ स्क्वाअर शेप वाला केस है। ईयरबड्स सफेद, लाल, हरे और ग्रे रंग में उपलब्ध होंगे।


Realme Buds Air 7 Specifications


ये ईयरबड्स Realme Buds Air 7 पर बेस्ड हैं जो कि फरवरी में 12.4 मिमी टाइटेनियम प्लेटेड ड्राइवर और कॉपर SHTW वॉयस कॉइल के साथ लॉन्च हुए थे। Buds Air 7 96kHz/1000kbps पर हाई-रेज ऑडियो स्ट्रीमिंग के लिए LHDC 5.0 और रियल लिंक ऐप के जरिए कस्टमाइजेबल साउंड ट्यूनिंग का सपोर्ट करते हैं। Buds Air 7 में 52dB इंटेलिजेंट डीप सी नॉयज रिडक्शन 3.0 दिया गया है जो कि साफ बातचीत के लिए 6-माइक ऐरे और AI-पावर्ड कॉल नॉयज रिडक्शन से लैस हैं। यह 3D स्पैटियल ऑडियो का भी सपोर्ट करता है। Buds Air 7 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग दी गई है। अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल डिवाइस पेयरिंग, 45ms लो-लेटेंसी मोड और विंडोज के लिए स्विफ्ट पेयर सपोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.