Realme Buds Air 6 Launched in india : रियलमी के नए ईयरबड्स लॉन्‍च, 40 घंटों तक सुन पाएंगे म्‍यूजिक, जानें प्राइस

Realme Buds Air 6 : ये टीडब्‍ल्‍यूएस इन-ईयर डिजाइन को फॉलो करते हैं। 12.4mm का ड्राइवर इनमें लगा है और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 मई 2024 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 6 TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च
  • इसमें है एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा
  • फर्स्‍ट सेल 27 मई को दोपहर 12 बजे से होगी

Realme Buds Air 6 को लेकर दावा है कि गेमिंग के दौरान इनका लेटेंसी रेट 55 मिलिसेकंड है।

Realme Buds Air 6 : रियलमी के नए ट्रू वायरलैस स्‍टीरियो (TWS) को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इनका नाम है- Realme Buds Air 6, जोकि दो कलर ऑप्‍शन में आते हैं। ये टीडब्‍ल्‍यूएस इन-ईयर डिजाइन को फॉलो करते हैं। 12.4mm का ड्राइवर इनमें लगा है और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है, जिससे बाहरी शोर को कम करने में मदद मिलती है। Realme Buds Air 6 को लेकर दावा है कि गेमिंग के दौरान इनका लेटेंसी रेट 55 मिलिसेकंड है। इन्‍हें आकर्षक प्राइस में लाया गया है और अगले कुछ दिनों में सेल शुरू हो जाएगी। 
 

Realme Buds Air 6 price, availability

Realme Buds Air 6 की कीमत 3299 रुपये है। इन्‍हें फ्लेम सिल्‍वर और फॉरेस्‍ट ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा। फर्स्‍ट सेल 27 मई को दोपहर 12 बजे से होगी। उस दिन Buds Air 6 को 2,999 रुपये के स्‍पेशल प्राइस टैग (बैंक ऑफर्स के साथ) में खरीदा जा सकेगा। नए रियलमी बड्स 29 मई से रियलमी इंडिया की वेबसाइट, एमेजॉन और अन्‍य प्‍लेटफॉर्म्‍स से लिए जा सकेंगे। 
Advertisement
 

Realme Buds Air 6 specifications

Realme Buds Air 6 में 12.4एमएम के ड्राइवर्स लगे हैं। दावा है कि इन्‍हें पहनकर गेमिंग भी शानदार हो सकती है, क्‍योंकि ये बड्स 55ms की लेटेंसी देते हैं। रियलमी ने हरेक ईयरबड में तीन माइक्रोफोन लगाए हैं। इसमें ANC की सुविधा है, जो बाहरी शोर को 50 डेसिबल तक कम कर देती है। 

Realme Buds Air 6 कई तरह के नॉइस कैंसिलेशन ऑफर करते हैं, जिनमें इंटेलिजेंट डायनैमिक नॉइस कैंसिलेशन, डीप नॉइस रिडक्‍शन, मॉडरेट नॉइस रिडक्‍शन और माइल्‍ड नॉइस रिडक्‍शन शामिल है। 
Advertisement

Realme Buds Air 6 में ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी की सुविधा है। इनमें वॉइस असि‍स्‍टेंट और गूगल फास्‍ट पेयर फीचर भी मिलता है। IP55 रेटिंग मिलने से ये ईयरबड्स धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं। 

Realme Buds Air 6 में 58mAh की बैटरी है। चार्जिंग केस में 460mAh की बैटरी है। दावा है कि ये ईयरबड्स ANC ऑन रहने पर 5 घंटों तक कॉल टाइम ऑफर करते हैं। ANC ऑफ रहने पर ये 40 घंटों तक म्‍यूजिक प्‍ले कर सकते हैं। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • LHDC codec support
  • Decent ANC
  • Good battery life
  • IP55 rating for earphones
  • Bad
  • ANC interferes with sound quality
  • Not very comfortable fit
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.