Realme Band को मिले कई ऐसे फीचर्स जिनका था सबको इंतज़ार

Realme Band को अप्रैल में वर्ज़न 6 अपडेट मिला था, जिसमें फाइंड माई फोन फंक्शन, वैदर फंक्शन आदि जैसे फीचर्स शामिल थे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 जून 2020 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Realme Band यूज़र्स को मिला स्टॉपवॉच
  • Realme Link ऐप के ज़रिए बैंड होगा अपडेट
  • Realme Band v8.0 अपडेट हुआ है जारी

Realme Band मार्च में लॉन्च हुआ था

Realme Band को नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो इस स्मार्ट बैंड में कुछ ऐसे फंक्शन लेकर आया है जिसका लम्बे समय से इंतज़ार था। Realme Community पर एक पोस्ट के अनुसार, वर्ज़न 8.0 अपडेट मार्च में लॉन्च हुए रियलमी बैंड में म्यूज़िक कंट्रोल, हार्ट रेट रिमाइंडर और स्टॉपवॉच जैसे फीचर्स लेकर आया है। इस अपडेट में कुछ बग फिक्स भी दिए गए हैं। याद दिला दें, रियलमी बैंड को अप्रैल में वर्ज़न 6 अपडेट मिला था, जिसमें फाइंड माय फोन फंक्शन, वैदर फंक्शन आदि जैसे फीचर्स शामिल थे।
 

Realme Band v8.0 update

यह लेटेस्ट अपडेट Realme Band यूज़र्स के लिए कई नए फंक्शन लेकर आया है और हमेशा की तरह  की तरह इसके लिए आपको Realme Link app की जरूरत पड़ेगी। जैसे ही आप ऐप को ओपन करेंगे, आपको नया अपडेट प्रोम्पट होगा। कम्युनिटी फोरम पोस्ट के मुताबिक, बैंड को अपडेट करने में कम से कम 10 मिनट का समय लगेगा।
 

Realme Band v8.0 update new features

Heart Rate Reminder Function: रियलमी बैंड रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ आता है, लेकिन इस नए अपडेट के साथ आपको नया रिमाइंडर फंक्शन प्राप्त होगा। यदि आपकी हार्ट रेट 10 मिनट से ज्यादा हाई रही, तो यह फंक्शन आपको अलर्ट ज़ारी करेगा। इस फंक्शन को मैनुअली भी सेट किया जा सकता है।

Music Playback Control: रियलमी बैंड यूज़र्स अब अपने स्मार्टफोन का म्यूज़िक इस बैंड की मदद से कंट्रोल कर सकेंगे। यह नया अपडेट चार नए ऑप्शन लेकर आया है, जिनके नाम है- Play/Pause, Forward, Back, और Exit। इन ऑप्शन की मदद से आप अपने फोन के म्यूज़िक को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
Advertisement

Stopwatch: इस अपडेट के साथ आपको अपने बैंड में ही स्टॉपवॉच की सुविधा प्राप्त होगी, जिसके लिए आपको अब अपने फोन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।

म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल और स्टॉपवॉच फंक्शन वैदर और फाइंड माय फोन के साथ कस्टम फंक्शन्स ऑप्शन के साथ मिलेंगे, जिन्हें V6 अपडेट में ही जोड़ा गया था। गौर करने की बात यह है कि इन चारों फंक्शन में से केवल दो ही फंक्शन का इस्तेमाल आप एक साथ कर सकते हैं।
Advertisement

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है, या फिर यह सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Band, Realme Band V8 update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.