Realme Band पर मिलेगी मौसम की जानकारी, अपडेट के ज़रिए मिला फाइंड माय फोन फीचर

Realme Band के नए 6.0 वर्ज़न अपडेट को आप Realme Link App के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी ने इस नए अपडेट को रोलआउट होने की जानकारी फोरम के जरिए दी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2020 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme Band अपडेट में मिलेगा नया रीस्टार्ट फंक्शन
  • मौसम की जानकारी भी देगा रियलमी बैंड
  • हार्ट रेट सेंसर की सटीकता को सुधारता है यह अपडेट

Realme Band की कीमत है 1,499 रुपये

Realme Band को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कई नए फीचर्स मिले हैं, जिसमें मौसम की जानकारी, फाइंड माय फोन जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न 6 के साथ आया है। अपने रियलमी बैंड में इस अपडेट को पाने के लिए यूज़र्स के पास रियलमी लिंक ऐप होना चाहिए, जहां से वह इस लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड कर सकते हैं। नए फाइंड माय फोन फीचर के अलावा, यह लेटेस्ट वर्ज़न 6.0 अपडेट हार्ट रेट सेंसर की सटीकता को सुधारता है और मैसेज डिस्प्ले टाइम को भी बढ़ाता है।

जैसा कि हमने बताया, Realme Band के नए 6.0 वर्ज़न अपडेट को आप Realme Link App के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी ने इस नए अपडेट को रोलआउट होने की जानकारी फोरम के जरिए दी। इसमें बताया गया है कि यह अपडेट तीन स्टेज में रोलआउट किया गया है और इसे इंस्टॉल करने में तकरीबन 10 मिनट का समय लगेगा। यह अपडेट फंक्शनल इंटरफेस के लिए ऑप्टिमाइज़ यूज़र इंटरफेस (UI) और नया फाइंड माय फोन फीचर लेकर आया है। यूज़र्स को रियलमी लिंक ऐप के जरिए इस फीचर को इनेबल करना होगा और उसके बाद उन्हें फाइंड माय फोन फीचर पर टैप करना होगा, इसे एक्टिवेट होने में 3 सेकेंड लगेंगे। इसके बाद फोन रिंग करने लगेगा, रिंग को बंद करने के लिए इस पर फिर से 3 सेकेंड के लिए प्रेस करें।

इस अपडेट में वेदर फीचर भी जोड़ा गया है, इसे भी आपको ऐप सेटिंग्स के जरिए ही इनेबल करना होगा। हालांकि, मौसम संबंधी जानकारी के लिए आपको अपने फोन का जीपीएस ऑन करके रखना होगा ताकि सही जानकारी आपके फोन पर डिस्प्ले हो सके। इस फिटनेस बैंड पर मौसम की जानकारी जानने के लिए आपको टच बटन को बार-बार प्रेस करना होगा। इन सब के अलावा यह अपडेट नया ब्रेसलेट रीस्टार्ट फंक्शन भी लेकर आया है। उदाहरण के तौर पर अगर आप चार्जिंग के दौरान 5 सेकेंड तक बटन को प्रेस करके रखते हैं तो यह रीस्टार्ट हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Band, Realme Band Update, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.