12 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ Realme Band 2 लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Realme Band 2 की कीमत MYR 139 (लगभग 2,500 रुपये) है। बैंड की सेल मलेशिया में 20 सितंबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट Lazada के जरिए शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 सितंबर 2021 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme Band 2 को मलेशिया में लॉन्च किया गया है
  • रियलमी बैंड 2 की सेल 20 सितंबर से शुरू होगी
  • रियलमी बैंड 2 में 1.4-इंच टच डिस्प्ले दिया गया है
Realme Band 2 को आज चीनी कंपनी के लेटेस्ट फिटनेस ट्रेकर के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया रियलमी बैंड बड़े कलर डिस्प्ले और ब्लड ऑक्सिज़न (SpO2) मॉनिटरिंग के साथ आता है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए ऑरिज़न Realme Band की तुलना में अपग्रेडिड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। रियलमी बैंड 2 में वाटर-रसिस्टेंट बिल्ड दिया गया है। वहीं, बैंड को लेकर यह भी कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 12 दिन तक की बैटरी प्रदान करता है। फिटनेस ट्रेकिंग रिस्टबैंड में 90 स्पोर्ट्स मोड्स मौजूद हैं।
 

Realme Band 2 price, availability

Realme Band 2 की कीमत MYR 139 (लगभग 2,500 रुपये) है। बैंड की सेल मलेशिया में 20 सितंबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट Lazada के जरिए शुरू होगी।

रियलमी बैंड 2 के भारत लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, टिप्सटर Yogesh Brar ने 91Mobiles के कॉलेब्रेशन में दावा किया है कि यह फिटनेस बैंड भारतीय मार्केट में अक्टूबर महीने में दस्तक देगा।

फर्स्ट जनरेशन Realme Band भारत में पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 1,499 रुपये थी।
Advertisement
 

Realme Band 2 specifications

रियलमी बैंड 2 में 1.4-इंच टच डिस्प्ले दिया गया है, जोकि 167x320 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है और इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स है। इस बैंड का डिस्प्ले अपने ऑरिज़न रियलमी बैंड के डिस्प्ले से बड़ा है, जो कि 0.96-इंच स्क्रीन के साथ आया था जिसका रिजॉल्यूशन 80x160 पिक्सल है। रियलमी बैंड 2 में 50 से ज्यादा पर्सनलाइज्ड डायल फेस सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, आप बैंड के डायल फेस में अपनी कोई भी मनपसंदीदा तस्वीर लगा सकते हैं।  

Realme ने Realme Band 2 के डिज़ाइन को अपग्रेड किया है, जिसके साथ यूनिवर्सल 18mm इंटरचेंजेबल रिस्ट स्ट्रैप सपोर्ट मिलता है। इसका मतलब है कि आप अपने किसी भी पसंदीदा स्ट्रैप को फिटनेस बैंड के साथ अपनी ड्रेस या स्टाइल के साथ मैच करने के लिए जोड़ सकते हैं।
Advertisement

रियलमी बैंड 2 में GH3011 सेंसर दिया गया है, जो कि लगातार हार्ट रेट को मॉनिटर करता है। इसको लेकर यह भी दावा किया गया है कि यह हार्ट रेट के बढ़ते ही यह यूज़र को अलर्ट करता है।

हार्ट रेट सेंसर के अलावा, रियलमी बैंड 2 में ब्लड ऑक्सिज़न लेवल को ट्रेक करने का सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

रियलमी बैंड 2 Realme Link ऐप के साथ कनेक्ट करके आप स्लिप क्वालिटी एनालिसिस प्रदान करता है। यह ऐप डाउनलोड के लिए Google Play store और App Store पर उपलब्ध है। इसके अलावा, रियलमी बैंड 2 को अलग-अलग स्पोर्ट्स को ट्रेक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जैसे क्रिकेट, हाइकिंग, रनिंग और योगा आदि। कंपनी का दावा है कि वियरेबल में 90 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे, जिन्हें OTA अपडेट्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

रियलमी बैंड 2 50 मीटर तक के पानी में काम कर सकता है। इसके अलावा, स्मार्ट बैंड कनेक्टेड डिवाइस जैसे Realme Buds Air व होम अप्लाइंसेस को कंट्रोल करने में भी सक्षम है।

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी बैंड 2 में ब्लूटूथ वी5.1 सपोर्ट मौजूद है। यह बैंड Android 5.1 या iOS 11 से ऊपर के डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें कंपनी ने 204mAh की बैटरी दी है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह 12 दिन तक की यूसेज प्रदान करेगा। बैंड का डायमेंशन 259.8x24.6x12.1mm और बार 27.3 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

iPhone, Android Phones

Battery Life (Days)

12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.