Ray-Ban Meta Smart Glasses भारत में लॉन्च, चश्मे से कर पाएंगे मोबाइल और कैमरे के काम

Meta ने भारतीय बाजार में Ray-Ban Meta Smart Glasses लॉन्च कर दिए हैं, जिन्हें EssilorLuxottica के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2025 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Ray-Ban Meta Smart Glasses में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Ray-Ban Meta Smart Glasses की बैटरी 36 घंटे तक चल सकती है।
  • Ray-Ban Meta Smart Glasses की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है।

Ray-Ban Meta Smart Glasses में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Ray-Ban

Meta ने भारतीय बाजार में Ray-Ban Meta Smart Glasses लॉन्च कर दिए हैं, जिन्हें EssilorLuxottica के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है। इन ग्लासेज को Meta AI के साथ-साथ हैंड्स फ्री अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए ग्लासेज के साथ बातचीत कर सकते हैं। वहीं मेटा एआई के जरिए कई टास्क कर सकते हैं। यहां हम आपको Ray-Ban Meta Smart Glasses के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Ray-Ban Meta Smart Glasses Price


Ray-Ban Meta Smart Glasses की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है जो कि 35,700 रुपये तक जाती है। यह शाइनी और मैट ब्लैक और शाइनी चॉकी ग्रे में स्काईलर में आता है। ग्राहक रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लास को Ray-Ban की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं। यह 19 मई से ऑनलाइन और देश भर में ऑप्टिकल और सनग्लास स्टोर के जरिए उपलब्ध होगा।


Ray-Ban Meta Smart Glasses Features


Ray-Ban Meta Smart Glasses में तुरंत जानकारी पाने के लिए म्यूजिक और पॉडकास्ट को कंट्रोल करने और फोटो और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा शामिल है। ग्लासेज में ऑडियो प्लेबैक के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और कॉल और वॉयस कमांड के लिए माइक्रोफोन हैं। बेहतर फोटो और वीडियो क्वालिटी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसे यूजर्स वॉयस कमांड से आसानी से शेयर कर सकते हैं। इन ग्लासेज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 Gen1 प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसमें ग्लासेज फास्ट प्रोसेसिंग प्रदान करते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 36 घंटे तक की एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ मिलती है, जिसके साथ एक स्लीक चार्जिंग केस है।

AI अपडेट की बात करें तो यूजर्स जल्द ही अपने ग्लासेज पर हैंड्स फ्री Instagram से डीएम, फोटो, ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल कर पाएंगे और रिसिव कर पाएंगे। यह WhatsApp और मैसेंजर के साथ-साथ आईफोन या एंड्रॉयड फोन पर मैसेजिंग ऐप के जरिए कॉल करने और मैसेज भेजने में मदद करेगा। इसके साथ यह Spotify, Apple Music, Amazon Music और Shazam जैसे म्यूजिक ऐप तक भी सपोर्ट करेगा। जल्द ही यूजर्स Meta AI को कहीं भी म्यूजिक चलाने के लिए कह सकते हैं। यह ग्लासेज IPX4 वाटर-रेसिस्टेंट से लैस है। इसमें एक बेहतर टचपैड है और यह रीयल-टाइम कमेंट के साथ फेसबुक या इंस्टाग्राम पर लाइवस्ट्रीमिंग की सुविधा देता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meta, Smart Glasses

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.