OnePlus Watch की प्री-बुकिंग लॉन्च से पहले शुरू, रेंडर में दिखा स्मार्टवॉच का डिज़ाइन!

OnePlus 23 मार्च को एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन करेगी, जिसके तहक OnePlus Watch को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी OnePlus 9 सीरीज़ स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी, जिसमें OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R स्मार्टफोन शामिल होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 मार्च 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • CNY 50 (लगभग 600 रुपये) की राशि देकर OnePlus Watch को बुक करें
  • OnePlus smartwatch में मिलेगा सर्कुलर डायल
  • 23 मार्च को लॉन्च होगी वनप्लस वॉच

अभी OnePlus Watch की कीमत की जानकारी सामने आना रहती है

OnePlus Watch की उपलब्धता का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है, लेकिन आगामी स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग चीन  में शुरू कर दी गई है। आपको बता दें, 23 मार्च को OnePlus एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन करेगी, जिसके तहक OnePlus 9 सीरीज़ स्मार्टफोन के साथ-साथ वनप्लस वॉच को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले इसके लिए चीन में प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। प्री-बुकिंग के अलावा, वनप्लस वॉच का कथित रेंडर भी ट्विटर पर लीक हुआ है, जिसमें वॉच का डिज़ाइन देखा जा सकता है। वनप्लस वॉच को लेकर कहा जा रहा है कि यह IP68 सर्टिफाइड बिल्ड और वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

China की ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट JD.com पर OnePlus Watch प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट है। लिस्टिंग में देखा जा सकता है कि स्मार्टवॉच को बुक कराने के लिए ग्राहकों को CNY 50 (लगभग 600 रुपये) की राशि डिपॉज़िट करनी होगी। बोनस के रूप में प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को वनप्लस वॉच के फाइनल खरीद पर CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) तक का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, अभी इस स्मार्टवॉच की सटिक कीमत की जानकारी सामने आना रहती है।
Advertisement

JD.com साइट की लिस्टिंग में देखा जा सकता है कि वनप्लस वॉच ब्लूटूथ और जीपीएस कनेक्टिविटी के साथ आती है। इसके अलावा अन्य जानकारियों का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।

Unbox Therapy ने वनप्लस वॉच का रेंडर ट्वीट किया गया, जिसमें वॉच का डिज़ाइन देखा जा सकता है। डिज़ाइन की बात करें, तो इस वॉच में सर्कुलर डायल डिज़ाइन दिया जा सकता है, जिसके साथ रिस्ट स्ट्रैप पैटर्न दिया जाएगा। इसके अलावा फोन के दायीं ओर दो फिज़िकल बटन दिए होंगे, जिसमें से एक में वनप्लस ब्रांडिंग दी गई है।
Advertisement

वनप्लस वॉच के लीक रेंडर में इसका डिज़ाइन Oppo Watch RX से काफी मेल खाता है। यहां यह ध्यान देना जरूर है कि OnePlus और Oppo दोनों का स्वामित्व एक ही कंपनी BBK Electronics के पास है।
Advertisement
 

OnePlus Watch specifications (expected)

यदि हम पुरानी रिपोर्ट को देखें, तो वनप्लस वॉच में 46mm डायल साइज़ और ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन दिया जाएगा। इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट और SpO2 ऑक्सीज़न सैचुरेशन सेंसर के साथ-साथ IP68 सर्टिफाइड बिल्ड मौजूद हो सकते हैं। इसमें फिटनेस ट्रेकिंग फीचर्स सपोर्ट मौजूद हो सकता है, जिसमें swimming mode दिया जाएगा। इसके अलावा, इस वॉच में 4 जीबी की स्टोरेज और वार्प चार्ज टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो कि 20 मिनट के चार्ज पर हफ्तेभर की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा।

वनप्लस वॉच Google के Wear OS पर काम कर सकता है। हालांकि, वनप्लस के को-फाउंडर और सीईओ ने हाल ही में खुलासा किया था कि यह कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जो कि Wear OS की तुलना में अधिक बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।
Advertisement

OnePlus 23 मार्च को एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन करेगी, जिसके तहक OnePlus Watch  को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी OnePlus 9 सीरीज़ स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी, जिसमें OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R स्मार्टफोन शामिल होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Watch Specifications, OnePlus Watch, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.