OnePlus Watch हो सकती है OnePlus 8T के साथ लॉन्च, लिस्ट हुई एक सर्टिफिकेशन साइट पर

आगामी OnePlus Watch को सर्टिफाइड कर दिया गया है, तो ऐसे में इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह भी संभावना है कि वनप्लस अपनी पहली स्मार्टवॉच को OnePlus 8T स्मार्टफोन के साथ भी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 28 अगस्त 2020 17:32 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग में 'low-power, short-range device' का किया है उल्लेख
  • साल 2015 में भी आई थी OnePlus Watch लॉन्च होने की खबर
  • इंडोनेशिया के IMDA certification site पर लिस्ट हुई वॉच

OnePlus अपनी पहली वॉच जल्द कर सकता है लॉन्च

OnePlus जल्द ही अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकता है, लेटेस्ट रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। पब्लिकेशन ने इंडोनेशिया के IMDA certification site पर इसकी लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले दी। ऑनलाइन रेगुलेट्री वेबसाइट पर “OnePlus Watch” मॉडल नंबर W201GB के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में स्मार्ट वॉच के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, सर्टिफिकेशन प्राप्त होने की वजह से उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले महीनों में वनप्लस वॉच को लॉन्च किया जा सकता है।

इंडोनेशिया के Infocomm Media Development Authority (IMDA) सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91mobiles द्वारा दी गई है। कथित लिस्टिंग में साफतौर पर बताया गया है कि “OnePlus Watch” 'low-power, short-range' डिवाइस होगी और इसे "wearable watch" के रूप में डिस्क्राइब किया गया है।

TechRadar की रिपोर्ट बताती है कि वनप्लस के पूर्व कर्मचारी ने पुष्टि की है कि कंपनी पिछले एक साल से एक्टिव तौर पर स्मार्टवॉच पर काम कर रही है।

आगामी वनप्लस वॉच को सर्टिफाइड कर दिया गया है, तो ऐसे में इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह भी संभावना है कि वनप्लस अपनी पहली स्मार्टवॉच को OnePlus 8T स्मार्टफोन के साथ भी लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब वनप्लस वॉच लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हों। इससे पहले साल 2015 में भी खबर आई थी कि कंपनी अपनी खुद की स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रही है, लेकिन यह योजना कभी पूरी नहीं हुई। साल 2016 में भी वनप्लस के सीईओ Peter Lau ने भी जानकारी दी थी कि कंपनी ने स्मार्टवॉच का डिज़ाइन पूरा कर लिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Smartwatch, OnePlus Watch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.