OnePlus ने नए नॉर्डिक ब्लू कलर में पेश की Watch 2

इस स्मार्टवॉच को भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में दो कलर्स में लॉन्च किया गया था। इसे यूरोप में तीसरे कलर में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2024 15:49 IST
ख़ास बातें
  • इसे भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में दो कलर्स में लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टवॉच को यूरोप में तीसरे कलर में पेश किया गया है
  • OnePlus Watch 2 में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड प्री-इंस्टॉल्ड हैं

इस स्मार्टवॉच के सभी डेटा को OHealth ऐप के साथ सिंक्रोनाइज किया जा सकता है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus ने इस वर्ष फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Watch 2 को पेश किया था। इसे भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में दो कलर्स में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टवॉच को यूरोप में तीसरे कलर में उपलब्ध कराया गया है। यह दो ऑपरेटिंग सिस्टम पर सकती है। 

OnePlus Watch 2 को नॉर्डिक ब्लू कलर में चुनिंदा यूरोपियन मार्केट्स में 349 यूरो (लगभग 31,200 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। इसके रेडिएंट स्टील और ब्लैक स्टील कलर का प्राइस 329 यूरो (लगभग 29,400 रुपये) का है। यह स्मार्टवॉच नए कलर में जर्मनी, आयरलैंड और अन्य यूरोपियन देशों में लिस्टेड है। यह पुष्टि नहीं की गई है कि इसे यूरोप के बाहर लॉन्च किया जाएगा या नहीं। 

इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले 466 x 466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 2.5D सैफायर क्रिस्टल स्क्रीन और 600 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इसमें Snapdragon W5 SoC के साथ ही BES2700 चिपसेट  दिया गया है। Snapdragon W5 SoC से इसमें Wear OS और Play Store एप्लिकेशंस चलाने में आसानी होती है। BES2700 चिपसेट से यह RTOS पर चलती है। यूजर्स Wear OS 4 और RTOS के बीच स्विच भी कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 2 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है। इसके अलावा RTOS के लिए 4 GB की EMMC स्टोरेज मिलती है। 

इसमें स्टेनलेस स्टील का चेसिस है। यह डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच में फ्लुरो रबड़ स्ट्रैप और स्टेनलेस स्टील के बकल्स दिए गए हैं। OnePlus Watch 2 में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड प्री-इंस्टॉल्ड हैं। यह ब्लड ऑक्सिजन लेवल, हार्ट रेट और स्ट्रेस को ट्रैक करती है। इस स्मार्टवॉच के सभी डेटा को OHealth ऐप के साथ सिंक्रोनाइज किया जा सकता है। गूगल हेल्थ कनेक्ट सर्विस के लिए भी सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टवॉच की 500 mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि यह अधिक इस्तेमाल के साथ 48 घंटे तक चल सकती है। यह स्मार्ट मोड में लगभग 100 घंटे और पावर सेवर मोड में 12 दिन तक चलती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए L1+L5 GPS, ब्लूटूथ,  Wi-Fi, NFC और USB Type-C के विकल्प हैं। इस स्मार्टवॉच का साइज 47 mm x 46.6 mm x 12.1 mm का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  2. Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
  3. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
  2. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  3. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  4. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  6. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
  7. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  8. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर!
  10. Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.