OnePlus Nord Buds 2R: 38 घंटे बैटरी बैकअप, IP55 रेटिंग, Dolby Atmos के साथ Nord Buds 2R मात्र इतने रुपये में लॉन्च!

USB Type-C पोर्ट से लैस OnePlus Nord Buds 2R में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 मौजूद है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2023 10:10 IST
ख़ास बातें
  • ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन्स हैं जो 12.4mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं।
  • ड्राइवर्स की खूबी ये है कि इन पर टाइटेनियम की कोटिंग की गई है।
  • OnePlus Nord Buds 2R में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 मौजूद है।

OnePlus Nord Buds 2R ईयरफोन्स डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू कलर में खरीदे जा सकते हैं।

OnePlus Nord Buds 2R ईयरफोन्स भारत में कंपनी ने लॉन्च कर दिए हैं। ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन्स हैं जो 12.4mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। ड्राइवर्स की खूबी ये है कि इन पर टाइटेनियम की कोटिंग की गई है और ये डाइनेमिक ड्राइवर बताए गए हैं। वियरेबल 8 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं और केस के साथ 30 घंटे का एक्स्ट्रा बैकअप दे सकते हैं। कंपनी ने इनमें AI आधारित नॉइज कैंसिलेशन देने की बात की है, जिससे कॉल के दौरान ये साफ आवाज वाला कॉल अनुभव दे सकते हैं। पसीने या पानी के छींटों में ये जल्दी से खराब न हों, इसके लिए OnePlus ने इन्हें IP55 रेटिंग दी है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स। 
 

OnePlus Nord Buds 2R price in India, availability

OnePlus Nord Buds 2R की भारत में कीमत 2,199 रुपये है। इन्हें OnePlus वेबसाइट के अलावा Amazon ई-कॉमर्स साइट से भी खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शंस में डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू में से चुना जा सकता है। 
Advertisement

OnePlus Nord Buds 2 से ये कीमत में सस्ते हैं। Nord Buds 2 को कंपनी ने अप्रैल में 2,999 रुपये में लॉन्च किया था। दोनों के बीच में अंतर सिर्फ इतना है कि Nord Buds 2R एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ नहीं आते हैं। 
 

OnePlus Nord Buds 2R specifications, features

OnePlus Nord Buds 2R के स्पेक्स पर नजर डालें तो इनमें 12.4mm के डाइनेमिक ड्राइवर फिट किए गए हैं। इनमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी है जो कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ काम करता है जो कि OnePlus 7 और उसके बाद के मॉडल्स हैं। इसमें Dirac Audio Tuner फीचर दिया गया है। 
Advertisement

खासियत के रूप में कंपनी ने इनमें दो माइक्रोफोन बताए हैं जो कि वॉयस कॉलिंग के दौरान बाहर के शोर को कानों के भीतर काफी कम आने देते हैं। जैसे कि तेज हवा आदि में भी इनके साथ बेहतरीन कॉलिंग एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। इनकी बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो ये ईयरबड 36mAh बैटरी से लैस हैं जो कि 8 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, चार्जिंग केस की बात करें तो यह 480mAh कैपिसिटी का है, कुल मिलाकर ये 38 घंटे तक का बैकअप प्रदान कर सकते हैं। 

USB Type-C पोर्ट से लैस OnePlus Nord Buds 2R में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 मौजूद है। OnePlus 6 और उसके बाद के स्मार्टफोन्स के साथ इन्हें Fast Pair फीचर की मदद से चुटकी में कनेक्ट किया जा सकता है। लेकिन जिन यूजर्स के पास वनप्लस का स्मार्टफोन नहीं है, वे HeyMelody app की मदद से ईयरबड्स को कनेक्ट कर सकते हैं जो कि एंड्रॉयड पर उपलब्ध है। लेकिन इस ऐप के iOS वर्जन के साथ ईयरबड्स सपोर्टेड नहीं हैं। पसीने और पानी से बचाव हेतु वियरेबल को IP55 रेट किया गया है। एक ईयरबड का वजन 4.3g है जबकि चार्जिंग केस 38.1g का है। 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • IP55 rating
  • Pleasing bass with ‘Bold’ EQ setting
  • Good battery life
  • Bad
  • Touch controls are a bit tricky to use
  • No app support on iOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Convenient, customisable controls
  • Fun, reasonably detailed sound
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • No app support on iOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.