• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord Summer Launch Event : वनप्‍लस नॉर्ड और बड्स इस दिन होंगे लॉन्‍च, कंपनी ने किया कन्‍फर्म

OnePlus Nord Summer Launch Event : वनप्‍लस नॉर्ड और बड्स इस दिन होंगे लॉन्‍च, कंपनी ने किया कन्‍फर्म

OnePlus Nord Summer Launch Event : इवेंट की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से होगी।

OnePlus Nord Summer Launch Event : वनप्‍लस नॉर्ड और बड्स इस दिन होंगे लॉन्‍च, कंपनी ने किया कन्‍फर्म

Photo Credit: Oneplus India

एक ट्वीट में वनप्‍लस ने बताया है कि लॉन्‍च इवेंट में OnePlus Nord 3 5G, Nord CE 3 5G स्मार्टफोन्‍स के साथ Nord Buds 2r को पेश किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • इवेंट की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से होगी
  • OnePlus Nord 3 5G, Nord CE 3 5G और Nord Buds 2r होंगे लॉन्‍च
  • इस इवेंट को वनप्‍लस नॉर्ड समर इवेंट नाम दिया गया है
विज्ञापन
वनप्लस (OnePlus) ने उसके नए स्‍मार्टफोन्‍स और ईयरबड्स के लॉन्‍च इवेंट का ऐलान कर दिया है। जैसाकि कहा जा रहा था कंपनी अपने तमाम गैजेट्स को इस 5 जुलाई को पेश करेगी। इवेंट की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से होगी। एक ट्वीट में वनप्‍लस ने बताया है कि लॉन्‍च इवेंट में OnePlus Nord 3 5G, Nord CE 3 5G स्मार्टफोन्‍स के साथ Nord Buds 2r को पेश किया जाएगा। इस इवेंट को वनप्‍लस नॉर्ड समर इवेंट नाम दिया गया है। 

इवेंट की घोषणा के साथ ही वनप्‍लस के नए प्रोडक्‍ट्स के बारे में भी जानकारी सामने आई है। जो ट्वीट किया गया है, उसमें वनप्लस नॉर्ड 3 5जी और नॉर्ड सीई 3 5जी के बैक पैनल पर दो रिंग दिखाई देती हैं। इनमें तीन कैमरा सेंसर मौजूद हैं। Nord 3 5G में IR ब्लास्टर मिलने की उम्‍मीद भी की जा रही है। ये स्‍मार्टफोन ग्रे, मिस्टी और एक्वा सर्ज कलर ऑप्‍शंस में आ सकते हैं। 
 

बात करें OnePlus Nord Buds 2r की, तो कंपनी कन्‍फर्म कर चुके हैं कि उसके नए ईयरबड्स डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू कलर्स में आएंगे। इन्‍हें 2 से 3 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्‍च किया जा सकता है। यह वनप्‍लस फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। बताया जाता है कि OnePlus Nord Buds 2R में बेसवेव एल्‍गोरिदम दिया जाएगा, जिसका मकसद ओरिज‍िनल ऑडियो क्‍वॉलिटी को बनाए रखना और अच्‍छा बेस ऑफर करना है। इसमें डायनैमिक बेस इन्‍हैन्‍समेंट फीचर भी दिया गया है, जो बेस पिचों को पूरा करता है।  

OnePlus Nord 3 5G, Nord CE 3 5G और Nord Buds 2r को एमेजॉन, वनप्‍लस इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। टिप्‍सटर अभिषेक यादव ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि नॉर्ड 3 स्‍मार्टफोन भारत में 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आएगा। इसके 8GB+128GB वेरिएंट के दाम 32,999 रुपये और 16GB+256GB वेरिंएट के दाम 36,999 रुपये बताए गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »